फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: भिंडी की कुरकुरी सब्जी बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

Wed, 23 Mar 2022 11:05 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भिंडी - फोटो : प्रयागराज
भिंडी की सब्जी बहुत सारे लोग इसलिए नहीं पसंद करते क्योंकि ये काफी ज्यादा चिपचिपाती है। लेकिन अगर भिंडी की सब्जी को खास तरीके से बनाकर तैयार किया जाए तो इसका चिपचिपापन खत्म हो जाता है और सब्जी बिल्कुल कुरकुरी बनकर तैयार होती है। वहीं भिंडी की चिपचिपेपन की वजह से कई बार इसे काटने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसका चिपचिपापन ही रहता है जिस वजह से ज्यादातर भिंडी की सूखी सब्जी ही लोग बनाते हैं। लेकिन इसे कुछ ट्रिक की मदद से रसेदार और स्वादिष्ट बनाई जा सकती है। तो चलिए जानें क्या है वो ट्रिक।
विज्ञापन

2 of 5
मसाला भिंडी करी की रेसिपी - फोटो : Istock
भिंडी को धोकर सुखाएं
सारी सब्जियों को धोकर काटा जाता है। लेकिन जब भिंडी को धोएं तो इसे अच्छी तरह से सुखा लें। जब तक कि एक-एक भिंडी सूख ना जाए और उऩका पानी खत्म ना हो इन्हें काटना नहीं चाहिए। क्योंकि गीली भिंडी काटने से वो बहुत ज्यादा लसा छोड़ने लगती है। इसलिए भिंडी काटने के काफी पहले ही उसे धोकर सुखा लें। 
विज्ञापन

3 of 5
ladyfinger
भिंडी को काटते समय रखें सावधानी
भले ही आपको भिंडी की भुजिया बनाकर तैयार करनी हो लेकिन भिंडी हमेशा थोड़े बड़े टुकड़ों में भी काटना चाहिए। क्योंकि छोटे टुकड़े काटने से इसमे से निकलने वाला चिपचिपा पदार्थ हाथ और चाकू के साथ ही पूरी भिंडियों में लग जाता है। साथ ही छोटे टुकड़े की भिंडी पकने पर टूट जाएगी और कुरकुरी नहीं बनेगी। इसलिए ध्यान रखें कि भिंडी के टुकड़े एक इंच से छोटे ना हों। 

4 of 5
ladyfinger
भिंडी में डाले खट्टे पदार्थ
भिंडी के चिपचिपेपन को दूर करना है तो भिंडी की सब्जी में कुछ खट्टा पदार्थ डालें। जैसे की नींबू का रस या फिर अमचूर पाउडर। इनकी मदद से भी भिंडी का लसलसापन दूर होता है और भिंडी कुरकुरी बनकर तैयार होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bhindi
भिंडी को करें फ्राई
भिंडी की सब्जी बनाने से पहले इसे थोड़ा सा तेल में फ्राई कर लें। ऐसा करने से भिंडी ज्यादा जल्दी से पकेगी और चिपचिपी नहीं बनेगी। या फिर सब्जी बनाते समय भिंडी में थोड़ी ज्यादी मात्रा में तेल डालें। जिससे कि ये तेल की मदद से पके और इसका चिपचिपापन गायब हो जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें