फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gandhi jayanti 2019: 5 चीजें जो महात्मा गांधी को थी सबसे ज्यादा पसंद

Fri, 20 Sep 2019 03:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
2 अक्टूबर 2019 को पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का जश्न मनाएगा। 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में पैदा हुए मोहनदास करमचंद गांधी को पूरी दुनिया अहिंसा के पुजारी के रूप में पूजती है। भारत की आजादी में महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान पर हर भारतीय को गर्व है।  महात्मा गांधी अपने सादा-जीवन और उच्च विचारों के चलते प्यार से भारतीयों के बापू बन गए। महात्मा गांधी ने ही विश्व को सत्य की शक्ति से परिचय करवाया। गांधी के सत्याग्रह की ही बदौलत अंग्रेज भारत छोड़ने पर मजबूर हो गए। गांधी जी शाकाहारी थे और अपने जीवन के एक वक्त में उन्होंने चाय और कॉफी तक का त्याग कर दिया था। खान-पान के साथ गांधी जी ने जितने प्रयोग किए शायद ही दुनिया के किसी शख्स ने आहार के साथ इतने और ऐसे प्रयोग किए होंगे। आइए जानते हैं महात्मा गांधी को कौन-सी पांच चीजें सबसे ज्यादा पसंद थी।

 
विज्ञापन

2 of 6
mahatma gandhi kasturba gandhi
महात्मा गांधी को दाल-चावल पसंद था। दाल में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है। गांधी जी की ही तरह हर भारतीय दाल-चावल काफी पसंद करता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
गुजराती परिवार में पैदा होने की वजह से बचपन से ही रोटी गांधी जी को पसंद थी। वो अपने आहार में रोटी को शामिल किया करते थे। रोटी ऐसी चीज थी जिसे गांधी जी ने आजीवन खाया।

 

4 of 6
गांधी जी अक्सर अपने आहार में दही को शामिल किया करते थे। जैसा कि हम जानते हैं कि दही और छाछ ऐसी चीज है जो हर भारतीय को लगभग पसंद होती है और लोग इसे अपने आहार में शामिल करते हैं।  दही और छाछ पाचन क्रिया के लिए बेहद लाभकारी होती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
गांधी जी को बैंगन भी पसंद था।  महात्मा गांधी अपने भोजन में उबला हुए बैंगन का हिस्सा लेते थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गांधी जी शुद्ध और सात्विक भोजन को ही अच्छा मानते थे। गांधी जी ऐसे आहार के विरोधी थे जिसे खाने से व्यक्ति आवेशित हो जाए। गांधी जी खाने में बिना नमक और तेल की उबली सब्जियां लेते थे। गांधी जी को उबली मूली और चुकंदर पसंद था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें