पति की लंबी आयु के लिए हरितालिका तीज के व्रत का विशेष महत्व होता है। हरितालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन माता पार्वती और शिव की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है और सुहाग को लंबी उम्र मिलती है। इसीलिए महिलाएं पूरे दिन निराहार रहकर इस व्रत को पूर्ण करती हैं और शाम के समय विशेष पूजन की जाती है। माना जाता है कि यह व्रत करने से मां गौरा प्रसन्न होती हैं और महिला को सुहागिन बनी रहने का वरदान देती हैं। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि हरितालिका तीज के व्रत को लेकर कई प्रकार के नियम हैं जिनका पालन करना विशेष आवश्यक माना जाता है। इन नियमों में की गई चूक से व्रत के खंडित होने का डर रहता है।
धर्म विशेषज्ञों की मानें तो तीज के व्रत को लेकर पुराणों के कई नियम बताए गए हैं। इस दिन किसी भी ऐसे काम से बचना चाहिए जिससे लोगों को दुख हो। आमतौर पर लोगों को इन बातों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है, ऐसे में जाने-अनजाने महिलाएं ऐसी गलतियां कर जाती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि व्रत करने वाली महिलाओं को इस दिन किन कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए?