फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2021: इस हरतालिका तीज भेजें ये स्पेशल शुभकामना संदेश, त्योहार होगा बेहद खास

Thu, 09 Sep 2021 12:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हरितालिका तीज 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : istock
हर साल की तरह इस साल भी हरतालिका तीज का त्योहार आ गया है और इस दिन का त्योहार महिलाओं को बेसब्री से रहता है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज मनाई जाती है। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं और भगावन शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं, क्योंकि इस दिन इन दोनों की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। महिलाएं इस दिन निर्जला और निराहार रहकर व्रत रखती हैं और ये व्रत उनकी पति की लंबी आयु के लिए होता है। यही नहीं, इस दिन की मान्यता है कि अगर कुंवारी लड़कियां भी ये व्रत रखती हैं, तो उन्हें शादी के लिए मनचाहा वर मिलता है। इसके अलावा इस दिन लोग अपने चाहने वालों को, अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को कई शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। तो चलिए हम आपको अगली स्लाइड्स में कुछ स्पेशल संदेशों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप लोगों को भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
हरितालिका तीज 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
चंदन की खुशबू 
बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारक हो तीज का त्यौहार।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 7
हरितालिका तीज 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
आया तीज का त्योहार
सखियों हो जाओ तैयार 
मेहंदी हाथों में रचा के
कर लो सोलह श्रृंगार
आया तीज का त्योहार।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

4 of 7
हरितालिका तीज 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
मेहंदी से सजे हाथ
खनकती चूड़ियां और घेवर की मिठास
इन सब के बीच हरतालिका तीज की ढेरों शुभकामनाएं।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

5 of 7
हरितालिका तीज 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
भादो लाया है तीज का त्यौहार
बुला रही है आपको खुशियों की बहार।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

6 of 7
हरितालिका तीज 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
मदहोश कर देती है
हरियाली तीज की बहार
गाता है ये दिल झूम कर 
जब झूलूं मैं अपनी सखियों के साथ।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरितालिका तीज 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
झूम उठते हैं दिल सभी के
इसके गीतों के तराने से
जुड़ जाते हैं टूटे संपर्क
बस झूलने के बहाने से।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें