फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year 2022 Wishes in Hindi: नए साल पर इन फेसबुक और व्हाट्सएप मैसेज से करें अपनों को विश, खिल उठेंगे चेहरे

Sat, 01 Jan 2022 12:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हैप्पी न्यू ईयर 2022 विश - फोटो : amar ujala
नया साल आ गया है। साल 2022 को लेकर सभी उत्साहित हैं। आने वाला साल सूरज की नई किरण की तरह होता है, जो अंधेरे के बाद प्रकाश की तरह एक नई उम्मीद लेकर आता है। इसलिए हर कोई ये आशा रखता है कि आने वाला साल बीते हुए साल से अच्छा होगा। इन नए साल में हम नई उमंग और उत्सुकता से अपने सपनों को साकार करने का प्रयास करेंगे। वह सब करेंगे जो बीते साल में हम नहीं कर पाएं। उन्ही उम्मीदों के साथ लोग नए साल का स्वागत धूमधाम से करते हैं। सभी एक दूसरे को नए साल की शुभकामना देते हैं। इस मौके पर लोग सिर्फ अपने पास या साल वाले लोगों को ही न्यू ईयर नहीं विश करते, बल्कि दूर दराज बैठे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को भी नए साल की बधाई देते हैं। अब डिजिटल युग है, इसलिए नए साल की बधाई देने के लिए भी लोग डिजिटल तकनीकें अपनाते हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से लोग न्यू ईयर वाॅलपेपर, ग्रीटिंग, इमेज आदि एक दूसरे को भेजते हैं। साल 2022 में आप भी अपने प्रियजनों को खास शुभकामना संदेश देना चाहते हैं तो आपके लिए न्यू ईयर ग्रीटिंग्स दी जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
Happy New Year 2022 wishes - फोटो : amar ujala
नया साल आए आपके जीवन में बनकर उजाला
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला
हमेशा आशीर्वाद देता रहे ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका चाहने वाला।

नए साल 2022 की शुभकामनाएं !
विज्ञापन

3 of 6
Happy New Year 2022 wishes - फोटो : amar ujala
पुराना साल जा चुका है,
नया साल आ चुका है।
भूल जाओ बीते साल के सारे गम
आओ फिर से जीएं नए पल।

नए साल 2022 की शुभकामनाएं !

4 of 6
Happy New Year 2022 wishes - फोटो : amar ujala
साल 2022 में आपकी हिम्मत बढ़े अपार
कोई गम और तकलीफ न आए आपके द्वार।
नए साल पर मेरी यही दुआ रहेगी
आपके जीवन में बना रहे सूरज सा प्रकाश।

नए साल 2022 की शुभकामनाएं !
विज्ञापन

5 of 6
Happy New Year 2022 wishes - फोटो : amar ujala
सूरज की तरह चमके आपकी जिंदगी
चांद की तरह रोशन हो आपकी जिंदगी।
सितारों की तरह चमके आप
मेरा प्यार और दुआएं हैं आपके साथ।

नए साल 2022 की शुभकामनाएं !
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Happy New Year 2022 wishes - फोटो : amar ujala
मेरे मैसेज ने दी है खुशियों का दस्तक
दुआओं में लेकर आए हैं सपनों की पोटली।
करना है आपको नए साल पर विश
हैप्पी न्यू ईयर 2022।

नए साल 2022 की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें