भगवान शिव का पर्व महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन लोग मंदिरों में शिवलिंग पर अभिषेक करते हैं। वहीं कुछ लोग पूरे दिन भूखे रहकर उपवास करते हैं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लोग एक-दूसरे को कोट्स और मैसेज के माध्यम से बधाई संदेश भी देते हैं। ऐसे में हम भी आपकेे लिए महाशिवरात्रि के कुछ आकर्षक वॉलपेपर्स लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप इस पावन पर्व पर अपने शुभचिंतकों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।