फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Mubarak 2020: इन आकर्षक वॉलपेपर के जरिए अपने प्रियजनों को दें ईद की शुभकामनाएं

Mon, 25 May 2020 09:53 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ईद मुबारक 2020 - फोटो : अमर उजाला
ईद इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। रमजान के पवित्र महीना में 30वें दिन चांद का दीदार कर ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस खास त्योहार के लिए रोजेदार महीने भर का इंतजार करते हैं। चांद दिखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। भारत में इस साल ईद का त्योहार 25 मई को यानी आज मनाया जा रहा है। ईद का चांद दिखाई देने के बाद से ही बधाईयां देने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ईद के खास मौके पर लोग अपने करीबी परिजनों और दोस्तों को शुभकामनाएं भेजते हैं। ऐसे में हम भी आज आपके लिए ईद स्पेशल वॉलपेपर लेकर आए हैं, जिसके जरिए आप शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
ईद मुबारक 2020 - फोटो : अमर उजाला
चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको,
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको,
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से,
हमारी दुआ हैं इस ईद वो मिल जाए आपको।
आप सभी को ईद मुबारक।
विज्ञापन

3 of 8
ईद मुबारक 2020 - फोटो : अमर उजाला
ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने संग लाया है,
खुदा ने दुनिया को महकाया है,
देखो फिर से ईद का त्योहार आया है,
आप सभी को दिल से ईद मुबारक।

4 of 8
ईद मुबारक 2020 - फोटो : अमर उजाला
ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां,
ईद मिटा देती है इंसान में दुरियां,
ईद है खुदा का एक नायाम तबारोक,
इसीलिए कहते हैं ईद मुबारक।
विज्ञापन

5 of 8
ईद मुबारक 2020 - फोटो : अमर उजाला
रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलन्दी मुबारक,
और आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक।
विज्ञापन

6 of 8
ईद मुबारक 2020 - फोटो : अमर उजाला
तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी
हर दुआ कबूल हो जाए।
ईद मुबारक
विज्ञापन

7 of 8
ईद मुबारक 2020 - फोटो : अमर उजाला
दीपक में अगर नूर ना होता,
तन्हा दिल यूं मजबूर ना होता,
पास आकर गले न मिल पाएंगे,
पर दूर से ही दिल तो मिलाएंगे।
ईद मुबारक
विज्ञापन

8 of 8
ईद मुबारक 2020 - फोटो : अमर उजाला
चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा, 
इबादत से भरा हो रोजा तुम्हारा,
हर रोजा और नमाज कबूल हो तुम्हारी, 
यही अल्लाह से है, दुआ हमारी।
ईद मुबारक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें