भगवान श्री गणेश का जन्म भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को हुआ था, इसलिए हर साल गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश भक्तों के घर आते हैं। भक्त बड़े धूमधाम से गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा का जन्मदिन मनाते हैं। इस साल 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। गणपति की प्रतिमा स्थापित करने के लिए पंडाल सज गए हैं। गणेश मंदिरों को भी सजा दिया गया है। गणपति जी के जन्म से लेकर उनके वाहन, भोग और माता पार्वती व भगवान शिव जी के साथ उनकी कई कथाएं प्रचलित हैं, जिसे बच्चों के साथ-साथ बड़े भी उत्सुकता से सुनते हैं। आपको ये तो पता होगा कि भगवान गणेश का धड़ एक बालक का और सिर गज का है यानी हाथी के बच्चे का। इसके पीछे की वजह भी जरूर पता होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि गणपति जी का असली सिर यानि जन्म के समय उसके शरीर पर जो बालक वाला सिर था, वो कहां है?