Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole
डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन
संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर
डिग्री- एम.बी.बी.एस
अनुभव- 28 वर्ष
कई सारे लोगों को बचे हुए भोजन को खाना का शौक होता है तो कई लोग इसे इसलिए खाते हैं कि ताकि भोजन व्यर्थ न जाए लेकिन यदि आप चाहते हैं कि भोजन बरबाद न हो तो उसके लिए आप भोजन की मात्रा को उतना ही रखें जितनी उसकी आवश्यकता हो। अधिक भोजन बन जाने पर बचा हुआ खाना घर में खाना पड़ता है जो कि सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। इससे कई तरह की समस्याएं हो जाती है। हमारा पेट कोई कूड़े की पेटी तो नहीं है कि हर कुछ उसमें हम डालते जाएं। पेट के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है इसलिए कोशिश करें कि हमेशा ताजा खाना ही खाएं। ताजा खाना खाने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। अगली स्लाइड्स से जानिए बचा हुआ खाना खाने से शरीर को क्या नुकसान पहुंच सकते हैं।