मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं मौजूदा समय में किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं हैं। कम उम्र के लोग, यहां तक कि स्कूली बच्चों में भी स्ट्रेस-एंग्जाइटी जैसी समस्याओं का निदान किया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे काफी गंभीर स्थिति मानते हैं। विशेषतौर पर कोरोना महामारी के बाद से मानसिक स्वास्थ्य विकारों के मामलों में काफी तेजी से उछाल आया है। साल 2023 में भी यह बड़ी चुनौती बनी रही।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मानसिक स्वास्थ्य का सीधा संबंध आपके संपूर्ण सेहत से है। स्ट्रेस-डिप्रेशन जैसी स्थितियां कई प्रकार के गंभीर रोगों जैसे हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ाने वाली हो सकती हैं। कई अध्ययनों में पाया गया है कि मानसिक स्वास्थ्य विकार आपकी लाइफ एक्सपेक्टेंसी को भी कम कर सकते हैं।
कुछ ही दिनों में हम नए साल में कदम रखने जा रहे हैं। भविष्य में बेहतर सेहत के लिए जरूरी है कि हम मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। नए साल में प्रवेश करने से पहले मेंटल हेल्थ को ठीक रखने के लिए खुद से कुछ संकल्प लें, जिससे आपका मन स्वस्थ रहे।