साल 2023 अब अपने आखिर के दिनों में पहुंच गया है, रविवार को साल का आखिरी दिन है और सोमवार को हम नए साल में प्रवेश करने जा रहे हैं। नया साल करीब है और लोग जश्न के लिए तैयार हैं, लेकिन इस आनंद और उत्साह के बीच हमें कोरोना के खतरे को अनदेखा करने की भूल नहीं करनी चाहिए। कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 जिस तेजी से दुनिया के कई देशों में बढ़ रहा है उसने संक्रमण के लेकर लोगों में डर भी बढ़ा दिया है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के भी करीब नौ राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश से 162 लोगों को इस नए वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि की जा चुकी है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोरोना की स्थिति भारत में अभी नियंत्रित है, हालांकि नए साल के जश्न के लिए इकट्ठा होने वाली भीड़ से इसके प्रसार के बढ़ने का खतरा हो सकता है। ऐसे में पार्टियों के दौरान सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहना जरूरी है। कुछ बातों का ध्यान रखकर हम संक्रमण के प्रसार को बढ़ने से रोक सकते हैं।
आइए जानते हैं कि पार्टी में जाने के दौरान संक्रमण से बचाव को लेकर किन बातों का ध्यान रखना हम सभी के लिए बहुत आवश्यक है?