साल 2021 का अंत होने वाला है। नया साल नई उम्मीदें और नई आशाएं लेकर आए, इसी उम्मीद में लोग साल 2022 का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अगर इस बीते हुए साल को पीछे मुड़कर देखें और इस साल से जुड़ी यादों के बारे में सोचें तो साल 2021 हमें कुछ खट्टी मीठी यादें देकर गया। साल 2021 में कुछ अच्छा हुआ तो कुछ बहुत बुरा। हालांकि एक बात जिसने साल 2021 में लोगों को डराकर रखा, वह है कोरोना वायरस का खौफ। इस साल भारत ने 100 करोड़ से ज्यादा का वैक्सीनेशन डोज पूरा किया। कोरोना पर काफी हद तक नियंत्रण पाने का भी प्रयास किया लेकिन पूरे साल में एक महीना ऐसा था, जब कोरोना से शायद हर किसी को रुला दिया। इस भयानक संक्रमण की चपेट में आने वाले रोगी, उनके परिजन तो परेशान हुए ही, साथ ही जिस तरह का दृश्य सामने आया, उसे देख हर कोई परेशान हुआ। पूरे साल का सबसे मनहूस महीना रहा मई का महीना। मई में भारत कोरोना केस के मामले में पीक पर रहा। चलिए जानते हैं मई क्यों रहा साल का सबसे मनहूस महीना।