आजकल की लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतें पुरुषों की यौन क्षमता को प्रभावित करती हैं। आजकल पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी बेहद ही कॉमन सी समस्या है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक एक स्वस्थ पुरूष के लिए 1.5 करोड़ प्रति मिलीलीटर से ऊपर शुक्राणुओं की संख्या को सामान्य माना जाता है। विज्ञान में इस बीमारी को ओलिगोस्पर्मिया कहते है | अगर कोई इस बीमारी से ग्रसित होता है तो बच्चे पैदा करने में परेशानी होती है। आगे की स्लाइड्स में जानें इसके कारण जिन्हें आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए...
विज्ञापन
2 of 4
working on laptop
दिनभर लैपटॉप पर काम करना
अक्सर लोग लैपटॉप को अपनी गोद में रखकर काम करने लगते हैं, लेकिन इसका आप पर बहुत बुरा असर पड़ता है। लैपटॉप को गोद में रखकर काम करने से अंडकोषो को अधिक गर्मी पहुंचती है जिस वजह से शुक्राणु बनने की क्रिया बहुत ही कम हो जाती है| इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि अंडकोष को गर्म चीजो के संपर्क में ना लाये जैसे गर्म पानी से नहाना या लैपटॉप गोद में रखकर काम करना|
विज्ञापन
3 of 4
स्पर्म
- फोटो : gettty
अवैध नशीली दवाओं का इस्तेमाल
कोकीन या गांजा जैसे नशीले पदार्थों के सेवन से पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता में कमी आ सकती है। इसलिए कोकीन या गांजा जैसी नशीली पदार्थों का सेवन ना करें।