ओमिक्रॉन का संक्रमण
- फोटो : iStock
कैसे जानें कि आपको ओमिक्रॉन का संक्रमण हो गया है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, ओमिक्रॉन के लक्षण आम तौर पर शरीर में दर्द, सामान्य कमजोरी, थकान, सिरदर्द और शुरुआती दिनों में बुखार से शुरू होते हैं। इसके अलावा आपको खांसी, नाक से पानी आने या छींक आने की भी समस्या हो सकती है। अधिकांश रोगियों में बुखार पहले 3 दिनों में ठीक हो जाता है, वहीं सभी लक्षणों को खत्म होने में पांच-सात दिनों का समय लग सकता है। यदि आपमें इस समय सीमा के बाद भी समस्या बनी रहती है तो इस बारे में डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।