फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रहकर भी नहीं हैं कोरोना से सुरक्षित? डब्ल्यूएचओ ने कहा, संक्रमण रोकने में बस 'दो गज की दूरी' पर्याप्त नहीं

Sat, 08 May 2021 02:45 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हवा से फैल रहा है कोरोना वायरस - फोटो : social media
कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए लोगों को घरों में रहने के लिए कहा जाता रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए कई देशों नें लॉकडाउन का फैसला किया था। हालांकि अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्वीकार कर लिया है कि कोरोना का वायरस हवा से भी फैल सकता है। इस आधार पर विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कमरे में अच्छी वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं है तो आप घर में रहकर भी कोरोना से खुद को सुरक्षित नहीं मान सकते हैं। इन्हीं बातों के ध्यान में रखते हुए डब्ल्यूएचओ ने संक्रमण से बचने के लिए नई गाइडलाइंस भी जारी की है, आइए उसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना संक्रमण को लेकर किया गया आगाह - फोटो : Social media
हवा से फैल सकता है कोरोना का वायरस
वैज्ञानिकों के बीच काफी चर्चा और बहस के आधार पर आखिरकार डब्ल्यूएचओ ने भी मान लिया है कि कोरोना वायरस का प्रसार हवा के माध्यम से भी हो सकता है। हालिया बयान में डब्ल्यूएचओ की ओर से कहा गया है कि कोरोना के हवा के जरिए फैलने के संकेत मिले हैं। वायरस खराब वेंटिलेशन या भीड़ वाली बंद जगहों में भी फैल सकता है। वायरस के एयरोसोल हवा में एक मीटर से भी ज्यादा दूर तक जा सकते हैं ऐसे में लोगों को घरों में भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
 
विज्ञापन

3 of 6
संक्रमण से बचाव बेहद जरूरी - फोटो : iStock
इससे पहले जुलाई 2020 की गाइडलाइन में डब्ल्यूएचओ ने वायरस के हवा के माध्यम से फैलने की बात से इनकार किया था। हालांकि अब संगठन ने इस बारे में अपनी राय में बदलाव किया है। ताजा रिपोर्ट में संगठन ने संक्रमण को लेकर इन बातों पर विशेष जोर दिया है। 
  • कोरोना वायरस उन लोगों के बीच फैलता है जो एक-दूसरे से 1 मीटर से भी कम दूरी में रहते हैं।
  • अगर आपके कमरे में ज्यादा लोग रहते हैं और वहां अच्छी वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं है तो आप घर में रहकर भी सुरक्षित नहीं हैं। 
  • अगर आप वायरस से दूषित सतह को छूने के बाद नाक, मुंह या आंख को छू लेते हैं तो भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

4 of 6
कोरोना वायरस हवा में दूर तक जा सकता है - फोटो : ANI
कई अध्ययनों में हवा के माध्यम से संक्रमण का दावा
दुनियाभर के कई वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि वायरस हवा के माध्यम से फैल सकता है। द लैंसेट जर्नल में छपी रिपोर्ट और मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं नें भी अपने अध्ययनों में ऐसा दावा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि छींकते या खांसते समय निकलने वाली ड्रॉपलेट्स इतनी छोटी होती हैं कि वह 2 मीटर से अधिक दूर तक भी जा सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
6 मीटर से भी दूर जा सकता है वायरस - फोटो : Pixabay
दो गज की दूरी काफी नहीं है
वैज्ञानिकों ने बताया है कि छींकते-खांसते समय निकलने वाली बूंदों का आकार 5 माइक्रोमीटर से कम भी हो सकता है ऐसे में इन्हें एयरोसोल के रूप में देखा जाना चाहिए। यह बूंदें हवा के साथ दूर तक जा सकती हैं, यही कारण है कि वायरस का संक्रमण हवा के माध्यम से भी हो सकता है। कोरोना खुली जगह के मुकाबले बंद कमरों में ज्यादा तेजी से फैलता है। कमरों के खिड़की दरवाजे खोलने से वायरस के फैलने की दर कम हो सकती है।  इस आधार पर कहा जा सकता है कि संक्रमण से बचने के लिए सिर्फ दो गज की दूरी काफी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छींकते या खांसते समय नाक-मुंह ढकें - फोटो : getty images
अब क्या करें
डब्ल्यूएचओ का कहना कि चूंकि वायरस के हवा के माध्यम से फैलने के सबूत मिले हैं ऐसे में लोगों को छींकते या खांसते समय बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे समय में नाक और मुंह को कपड़े से अच्छी तरह से ढकना बहुत जरूरी है। घरों में हवा के अच्छी तरह से आने जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। हाथों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें और लोगों से 6 मीटर से भी अधिक दूरी बनाकर रखें।

------
स्रोत और संदर्भ: 
WHO

https://www.who.int/news?healthtopics=b6bd35a3-cf4f-4851-8e80-85cb0068335b

अस्वीकरण नोट:  यह लेख डब्ल्यूएचओ की संक्रमण को लेकर नई गाइडलाइंस और कई अध्ययनों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अध्ययन में बताई गई किसी भी दवा या उपचार के लिए अमर उजाला दावा नहीं करता है, आपके लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें