फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार आ रही है हिचकी तो हल्के में न लें, हो सकते हैं खतरनाक बीमारी के लक्षण 

Thu, 13 Jun 2019 04:44 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हिचकी - फोटो : सोशल मीडिया
हिचकी आना वैसे तो सामान्य है लेकिन अगर बार-बार लगातार एक दिन से ज्यादा वक्त से हिचकी आ रही है तो इसे हल्के में बिल्कुल भी न लें। 48 घंटे से ज्यादा वक्त से हिचकी आ रही है तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें और इसका कारण जानें। दरअसल, ज्यादा देर से हिचकी आना सीरियस मेडिकल कंडिशन का लक्षण है। हालांकि, कई बार हिचकी कई दिनों तक बरकार रहती है। हिचकी आने की कई वजह हो सकती है। न्यूरो सर्जन डॉक्टर मनीष कुमार बताते हैं कि हिचकी आना सामान्य प्रक्रिया है लेकिन अगर ज्यादा दिनों से और लगातार हिचकी आ रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
 
विज्ञापन

2 of 4
हिचकी - फोटो : सोशल मीडिया
मनीष कहते हैं कि अगर हिचकी आने के साथ ही बहोशी भी आ रही है तो फौरन मरीज को डॉक्टर पर लेकर जाएं। वह कहते हैं आमतौर पर हिचकी गेस्टिक इरीटेशन या पेट में होने वाले मूवमेंट की वजह से होती है। डाइफार्म में इरीटेशन हिचकी की वजह होता है। ज्यादा मिर्च मसालेदार खाने और पेट की गड़बड़ी की वजह से भी हिचकी हो सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 4
हिचकी - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि हिचकी का कोई स्पष्ट दिखाई देने वाला कारण नहीं है। हिचकी कई वजहों से हो सकती है। हिचकी की वजह हम जो हवा का सेवन करते हैं उसका क्षणभर के लिए अवरुद्ध होना भी होता है। अक्सर हिचकी की समस्या अचानक शुरू हो जाती है।  हिचकी को चिकित्सकीय रूप में डायाफ्रामिक स्पंदन के रूप में जाना जाता है।  अगली स्लाइड में पढ़िए हिचकी आने की प्रमुख वजह..

 
विज्ञापन

4 of 4
Gas
हिचकी आने की वजह जीवनशैली की अनियमितता भी होती है। अर आप ज्यादा मिर्च-मसालेदार खाना खा लेते हैं तो हिचकी की समस्या हो सकती है। पेट में गैस होने और पाचन प्रक्रिया के गड़बड़ होने के चलते भी हिचकी आती है। सोडा पीने और ड्रींक करने से भी हिचकी आती है। अक्सर अवसाद की वजह से भी हिचकी आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें