नींबू पानी गर्मियों में सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। नींबू पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और त्वचा को हाइड्रेड रखता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा होती है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। नींबू पानी में थियामिन, रिबोफ्लोविन, नियासिन, विटामिन बी- 6, फोलेट और विटामिन-ई की भी थोड़ी-थोड़ी मात्रा होती है। त्वचा में निखार लाने के साथ ही नींबू पानी कब्ज, किडनी की समस्या और मसूड़ों के रोग में भी लाभकारी होता है।