फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: किडनी की बीमारियों से रहना है सुरक्षित तो जरूर करें इन चार चीजों का सेवन

Mon, 20 Sep 2021 11:31 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किडनी रोग में क्या खाएं? - फोटो : istock
किडनी की बीमारी दुनियाभर में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। आंकड़ों के मुताबिक लगभग 10 फीसदी लोगों को इस तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। किडनी की बीमारियों के चलते शरीर की संपूर्ण गतिविधि प्रभावित हो सकती है। असल में किडनी, शरीर में अपशिष्टों को छानने, रक्तचाप को नियंत्रित करने वाले हार्मोन जारी करने और शरीर में तरल पदार्थों के संतुलन को बनाए रखने के साथ मूत्र का उत्पादन करती है। ऐसे में यदि इस अंग में किसी तरह की कोई समस्या आ जाए तो पूरे शरीर पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों में किडनी की बीमारियों का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा मोटापा, धूम्रपान, आनुवंशिक कारक और उम्र संबंधी समस्याएं भी किडनी रोगों के जोखिम को बढ़ा सकती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो अगर हम अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखें तो किडनी की बीमारियों से काफी हद तक सुरक्षित रहा जा सकता है। जिन लोगों को किडनी की बीमारी है या जिन्हें इसका खतरा अधिक है, उन्हें आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो रक्त में अपशिष्ट की मात्रा को कम करने में मदद करती हों। आइए आगे की स्लाइडों में किडनी रोगों से सुरक्षित रखने वाले ऐसे ही आहारों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
लहसुन खाने के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
किडनी रोगों में फायदेमंद है लहसुन
किडनी के रोगों से सुरक्षित रहने के लिए सभी लोगों को आहार में लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। यह मैंगनीज, विटामिन-सी और विटामिन-बी6 का अच्छा स्रोत होता है साथ ही इसमें सल्फर की भी मात्रा पाई जाती है जो शरीर में इंफ्लामेशन की समस्या को कम करने के साथ किडनी को स्वस्थ रखने में सहायक है। लहसुन की करीब तीन कलियों से सोडियम (1.5 मिलीग्राम), पोटेशियम (36 मिलीग्राम) और फास्फोरस (14 मिलीग्राम) प्राप्त किया जा सकता है। यह सभी किडनी को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
जैतून के तेल के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
ऑलिव ऑयल का सेवन है लाभदायक
किडनी की बीमारियों से बचे रहने के लिए सभी लोगों को आहार में ऑलिव ऑयल को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें हेल्दी फैट और कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। ऑलिव ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट की मात्रा होती है जिसे ओलिक एसिड कहा जाता है, यह एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से युक्त होता है। किडनी की तमाम समस्याओं को कम करने में ऑलिव ऑयल का सेवन लाभदायक हो सकता है।

4 of 5
पत्ता गोभी खाने के लाभ - फोटो : Pixabay
पत्ता गोभी का करें सेवन
पत्ता गोभी खाना भी किडनी रोगों से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकता है। इसमें विटामिन, खनिज और शक्तिशाली पौधों के यौगिकों की मात्रा होती है, जो किडनी को स्वस्थ रखने में सहायक है। इसके अलावा पत्ता गोभी को विटामिन के, विटामिन सी, और विटामिन भी का भी स्रोत माना जाता है। इसमें अघुलनशील फाइबर भी पाई जाती है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनानास खाने के फायदे - फोटो : PIXABAY
फलों में करें अनानास का सेवन
किडनी की बीमारियों के शिकार लोगों के लिए अनानास खाना काफी लाभदायक हो सकता है। अनानास में  फाइबर, मैंगनीज, विटामिन सी और ब्रोमेलैन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों के साथ किडनी को स्वस्थ बनाए रखने वाले यौगिक पाए जाते हैं। ब्रोमेलैन शरीर में सूजन को कम करने में सहायक होता है जो किडनी रोगियों के लिए इस फल को काफी उपयोगी बनाता है। अनानास पेट को स्वस्थ रखने में भी सहायक माना जाता है। 


------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें