न्यूमोनिक प्लेग के लक्षण हो सकते हैं गंभीर
- फोटो : Adobe stock
न्यूमोनिक प्लेग में क्या दिक्कतें होती हैं?
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि संक्रमण के संपर्क में आने के 1 से 4 दिनों के भीतर न्यूमोनिक प्लेग के लक्षण तेजी से उभरने लगते हैं। इसके कारण लोगों के तेज बुखार और ठंड लगने, सिरदर्द, अत्यधिक कमजोरी, छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। कुछ लोगों को संक्रमण के कारण लगातार खांसी और खूनी बलगम या खून की उल्टी भी हो सकती है।
- न्यूमोनिक प्लेग में संक्रमण के शुरुआती 24 घंटों के भीतर एंटीबायोटिक दवाएं शुरू हो जाएं तो बीमारी के गंभीर रूप लेने का खतरा कम हो सकता है। इलाज न मिलने पर यह घातक हो सकता है।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।