आंखों में दिखने वाले बदलाव
- फोटो : Adobe Stock
आंखों से क्या पता चलता है?
डॉक्टर आंखों को सिर्फ नजर की जांच के लिए नहीं देखते। आंखों के सफेद हिस्से का रंग भी कई बार महत्वपूर्ण होता है।
अगर आंखों का सफेद हिस्सा पीला दिखाई देने लगे तो यह पीलिया की संकेत हो सकता है। पीलिया में बिलीरुबिन नाम का पदार्थ शरीर में बढ़ जाता है और त्वचा व आंखों में पीलापन आ सकता है। पीलिया की पुष्टि के लिए डॉक्टर आंखों के साथ त्वचा, पेशाब और दूसरे लक्षणों को भी देखते हैं।
नाखूनों से क्या पता चलता है?
नाखून सामान्य तौर पर चिकने और गुलाबी दिखते हैं। लेकिन इनके रंग, मोटाई, आकार या बनावट में अचानक बदलाव होना समस्याओं का संकेत हो सकता है।
- नाखूनों में बदलाव फंगल संक्रमण, पोषक तत्वों की कमी, त्वचा की बीमारी या कुछ दूसरी अंदरूनी समस्याओं की ओर संकेत हो सकता है।
- नाखूनों में नीला या बैंगनीपन शरीर में ऑक्सीजन की कमी की ओर इशारा करता है। इसलिए नाखूनों में लंबे समय तक या अचानक दिखने वाले इन बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।