फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: क्या बहरे लोगों में बांझपन का खतरा अधिक होता है? अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 01 Nov 2021 06:05 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
न सुनाई देने की समस्या - फोटो : Pixabay
जीवनशैली की गड़बड़ी के कारण हाल के वर्षों में लोगों में सुनाई न देने या बहरेपन की समस्या के मामले तेजी से बढ़े हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इसके लिए इयरफोन-हेडफोन के बहुत ज्यादा इस्तेमाल और ध्वनि प्रदूषण को प्रमुख कारण माना जा सकता है। पर क्या सुनाई न देने या बहरेपन की समस्या और इंफर्टिलिटी के बीच कोई संबंध हो सकता है? क्या जिन लोगों को बहरेपन की दिक्कत होती है उनमें नपुंसकता या बांझपन की भी समस्या हो सकती है? हाल ही में किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बहरेपन और बांझपन के बीच एक लिंक के बारे में सूचित किया है।

अमेरिकन जर्नल ऑफ ह्यूमन जेनेटिक्स में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पेरौल्ट सिंड्रोम के बीच एक सामान्य लिंक की पहचान की है। पेरौल्ट सिंड्रोम एक दुर्लभ अनुवांशिक स्थिति है जिसके परिणामस्वरूप पुरुषों और महिलाओं में बहरेपन तथा  महिलाओं में प्रारंभिक रजोनिवृत्ति या बांझपन की समस्या हो सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जिन लोगों को बहरेपन की दिक्कत होती है, उनमें बांझपन का जोखिम अधिक हो सकता है। आइए इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बांझपन की समस्या - फोटो : iStock
अध्ययन में क्या पता चला?
एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट और मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने इस समस्या के बारे में पता किया है। अध्ययन में आठ अलग-अलग जीन का पता चला है जो इसी स्थिति का कारण बन सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस अध्ययन के आधार पर न सिर्फ बहरेपन के शिकार लोगों को ठीक करने में मदद मिल सकेगी साथ ही इससे बांझपन के जोखिम को भी कम करने में सहायता मिल सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जीन को माना जा रहा है कारक - फोटो : pixa
पेरौल्ट सिंड्रोम की समस्या है गंभीर
मैनचेस्टर सेंटर फॉर जीनोमिक मेडिसिन में जीनोमिक मेडिसिन के प्रोफेसर बिल न्यूमैन बताते हैं, पेरौल्ट सिंड्रोम के रोगियों पर 10 साल पहले शोध शुरू किया गया था। कुछ आनुवंशिक अध्ययनों के बाद डॉक्टरों ने एक नए जीन की पहचान की और जिसमें हुए बदलाव के कारण इस तरह की समस्या हो सकती है। प्रोफेसर न्यूमैन कहते हैं, यह जीन पेरौल्ट सिंड्रोम का कारण बन सकता है जिसके कारण सुनाई न देने और कुछ लोगों में बांझपन की समस्या हो सकती है। 

4 of 5
अध्ययन में सामने आई जानकारी - फोटो : Pixels
क्या कहते हैं वैज्ञानिक?
प्रोफेसर न्यूमैन बताते हैं-
यह जीन माइटोकॉन्ड्रिया नामक कोशिका के एक हिस्से के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। अध्ययन से पता चलता है कि माइटोकॉन्ड्रिया के सही तरीके से काम न करने की स्थिति में शरीर में कुछ ऊतक बहुत संवेदनशील हो जाते हैं। संभव है कि ऐसी स्थिति सुनने वाली ग्रंथियों और डिम्बग्रंथि की समस्याओं का कारण बन सकती हैं। पर कितने फीसदी बहरे व्यक्तियों को बांझपन या नपुसंकता का खतरा होता है, इस बारे में जानने के लिए विस्तार से अध्ययन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों में बहरेपन की समस्या को पहचानें - फोटो : iStock
क्या है अध्ययन का निष्कर्ष?
अध्ययन के आधार पर निष्कर्ष में वैज्ञानिकों का कहना है कि जिन बच्चों को बचपन से ही न सुन पाने की समस्या हो उनमें इन जीनों में परिवर्तन के लिए जांच की जानी चाहिए। ताकि हम समय रहते पहचान सकें कि क्या उनको पेरौल्ट सिंड्रोम की समस्या तो नहीं है? ऐसा करके उन बच्चों को भविष्य में बांझपन या नपुसंकता के खतरे से सुरक्षित रखने में भी मदद मिल सकती है। 


----------------
स्रोत और संदर्भ
Mutations in the DBP-Deficiency Protein HSD17B4 Cause Ovarian Dysgenesis, Hearing Loss, and Ataxia of Perrault Syndrome

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें