Low Hemoglobin Causes: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी अंगों तक खून का संचार बेहतर तरीके से होता रहना जरूरी है। पर क्या हो अगर किसी के शरीर में खून की ही कमी हो जाए?
खून की कमी होना आम समस्या है, भारतीय महिलाओं में इसका जोखिम अधिक देखा जाता रहा है। खून की कमी का मतलब हीमोग्लोबिन की कमी से है। हीमोग्लोबिन हमारी लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद एक प्रोटीन है। इसकी कमी से अंगों में ऑक्सीजन का संचार बाधित होने लगता है। हीमोग्लोबिन की लगातार बनी रहने वाली कमी एनीमिया का कारण बनती है, जिसके कई प्रकार के स्वास्थ्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने के कई कारण हो सकते हैं। आहार में पोषक तत्वों की कमी, किसी प्रकार की अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या, महिलाओं में माहवारी के कारण भी इसका जोखिम अधिक देखा जाता है। हीमोग्लोबिन का स्तर लगातार सामान्य से कम बने रहना कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को बढ़ाने वाला हो सकता है। आइए इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानते हैं?