डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by
Dr. Parvesh Malik
बारिश के मौसम में हवा में मौजूद नमी, उमस और गीलापन कई तरह के संक्रमण पैदा करने वाले जीवों और कीटों के बढ़ने के लिए बहुत आसान होता है। उसपर कपड़ों का आसानी से न सूख पाना, सीलन और गंदगी इसको और बढ़ा देते हैं। लम्बे समय तक गीले कपड़े पहने रहने से लोग सबसे ज्यादा संक्रमण के शिकार होते हैं। बारिश के दौरान होने वाले फंगल इंफेक्शन कई तरह के हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं-एथलीट्स फुट, दाद-खाज, फंगल नेल इंफेक्शन, छाले आदि। ऐसे अधिकांश संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी फैल सकते हैं। इसलिए इनको लेकर और भी सावधानी रखनी जरूरी होती है। कई बार संक्रमण पैरों की त्वचा से हाथों तक या शरीर के अन्य हिस्सों तक भी बढ़ सकता है। वहीं कई बार यह निजी अंगों के आस-पास या चेहरे पर भी हो सकता है।