तनाव और सिरदर्द में फायदेमंद है थेरपी
- फोटो : stress
इन समस्यों में हैं फायदेमंद
अरोमाथैरेपी का प्रयोग दिमाग और शरीर दोनों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए किया जाता है। इसे कई समस्याओं के समाधान के लिए उपयोग में लाया जाता है, जैसे कि-
- सिर, माइग्रेन या बदन दर्द
- अनिद्रा या नींद से जुड़ी अन्य समस्या
- स्ट्रेस, एंग्जायटी या मानसिक तनाव
- जोड़ों का दर्द
- कीमोथैरेपी के साइड इफेक्ट्स को कम करने में
- डिलीवरी के दौरान तकलीफ को कम करने में
- रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी और पाचन क्षमता बढ़ाने में
- विभिन्न संक्रमणों को दूर करने में
चंदन का लेप और टीका
आयुर्वेद के अनुसार हमारे आस-पास प्रकृति में ऐसे कई औषधीय गुणों वाले पौधे और वनस्पति हैं जो बहुत कारगर हैं। आज आयुर्वेद पर बकायदा रिसर्च हो रही है और कई गम्भीर बीमारियों में भी आयुर्वेदिक दवाइयां काम आ रही हैं। असल में इन दवाओं का प्रयोग तो पुराने जमाने किया जा रहा है। उदाहरण के लिए आप चंदन को ही लीजिए। दिमाग में तरावट और ठंडक लाने के लिए माथे पर चंदन का टीका लगाने की सलाह दी जाती थी। आयुर्वेद में कुल ग्यारह इंद्रियों का जिक्र है। इसमें ग्यारहवीं इंद्री है उभयइन्द्री या मन। और सुगन्धों के जरिये मन को प्रफुल्लित करने के उपाय किए जाते हैं क्योंकि स्वस्थ मन मतलब सकारात्मक विचार, जो कि आज के समय मे सबसे अधिक जरूरी है। वहीं त्वचा सम्बन्धी समस्याओं के लिए चंदन का लेप लगाने को कहा जाता था। इसी तरह चंदन की खुशबू को लोबान या धूप बत्ती के रूप में भी इस्तेमाल करने का प्रचलन रहा है।