सेहत को फिट बनाए रखने के लिए सभी लोगों को आहार में फलों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। शरीर के लिए आवश्यक सभी तरह के पोषक तत्वों की पूर्ति करने के साथ फलों का सेवन कई प्रकार के रोगों के खतरे से भी आपको सुरक्षा दे सकता है। विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और अन्य स्वास्थ के लिए आवश्यक यौगिकों से भरपूर तमाम तरह के फल न केवल स्वास्थ्य को बेहतर रखने में सहायक हैं, साथ ही कुछ फलों को पुरानी बीमारियों को ठीक करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। तो क्या इन सभी फायदों के लिए पूरे दिन सिर्फ फल खाते रहना उचित है? क्या हो अगर आप पूरे दिन में बहुत सारे फल खा लें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सेहत के लिए तमाम तरह के फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर भोजन से वह सभी पोषक तत्व शरीर को नहीं मिल पाते जिसकी आवश्यकता होती है, ऐसे में लोगों को फलों के सेवन की सलाह दी जाती है। पर इसका मतलब यह नहीं है कि आप सिर्फ फल ही खाते रहें, यह भी कई मामलों में नुकसानदायक हो सकता है। आइए इस लेख में आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि अगर एक दिन में आप बहुत सारे फल खा लें तो इसका सेहत पर क्या असर हो सकता है?