हृदय रोगों का खतरा
- फोटो : istock
दिल का दौरा पड़ने के लक्षण
पहले हार्ट अटैक के लक्षणों को जानना जरूरी है।
दिल का दौरा तब पड़ता है जब हृदय की मांसपेशियों में रक्त का प्रवाह कम या बंद हो जाता है। इसके लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं और कुछ लोगों में कोई भी लक्षण नहीं हो सकते हैं।
ज्यादातर लोगों को हार्ट अटैक के कारण सीने में दर्द, सीने के बीच या बाईं ओर तेज दर्द, दबाव, निचोड़ने जैसा अनुभव या भरीपन हो सकता है। ये सबसे आम संकेत है। यह दर्द हाथ, जबड़े, गर्दन, पीठ, कंधों तक भी फैल सकता है। इसके अलावा सांस की तकलीफ होना बिना किसी कारण के ठंडा पसीना आना भी हार्ट अटैक का संकेत होता है।
इसी तरह के लक्षण कई अन्य स्थितियों में भी हो सकते हैं, आइए इस बारे में जानते हैं।