फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss: डायटीशियन ने बताया- घटाना चाह रहे हैं वजन तो इन फलों का भी कम कर दीजिए सेवन

Mon, 05 Aug 2024 07:27 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वजन कम करने के लिए क्या करें? - फोटो : istock
वजन कम करना शरीर को स्वस्थ रखने और कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से बचाव के लिए सबसे आवश्यक माना जाता है। हृदय रोग हो या डायबिटीज, मेटाबॉलिक समस्याएं हों या कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी इन सभी के लिए बढ़े हुए वजन को प्रमुख कारक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को रोग मुक्त रखना है तो वजन और ब्लड प्रेशर दो ऐसी चीजें हैं जिन्हें बढ़ने से रोकने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहना जरूरी है। 

वजन कैसें कम करें, ये सवाल आपके मन में भी जरूर आता होगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, इसके लिए लाइफस्टाइल और आहार दोनों में सुधार करना जरूरी है। नियमित व्यायाम की आदत बनाने के साथ दैनिक आहार में कुछ प्रकार के बदलाव करके वेट लॉस किया जा सकता है।

क्या आप जानते हैं कि कुछ फल भी वजन बढ़ा सकते हैं? आहार में इनकी मात्रा भी कम करना जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
कौन से फल खाएं? - फोटो : istock
वजन घटाने के लिए कौन से फल न खाएं?

फलों के सेवन को वैसे तो सेहत को ठीक रखने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, पर कुछ फल वजन बढ़ाने का कारण भी बन सकते हैं। ज्यादातर स्वास्थ्य विशेषज्ञ वजन घटाने के लिए आपके आहार में फाइबर और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने का सुझाव देते हैं, ताकि आप लंबे समय तक पेट भरा महसूस करें और ज्यादा खाने से बचें।

डायटीशियन पूजा बताती हैं फल वैसे तो इन पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। हालांकि कुछ फल आपके वेट लॉस के प्रयास में उपयुक्त नहीं माने जाते हैं, इनका सेवन कम किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
केला खाना चाहिए या नहीं? - फोटो : iStock
केले खाने चाहिए या नहीं?

डायटीशियन वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को केले का सेवन कम करने की सलाह देती हैं। वैसे तो केले सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। असल में केले में कैलोरी अधिक होती है और इसमें प्राकृतिक शुगर की मौजूदगी भी हो सकती है।

एक केले में लगभग 150 कैलोरी होती है, जो लगभग 37.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट है। पके हुए केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी अधिक होता है इससे शुगर बढ़ने और वजन बढ़ने दोनों का जोखिम रहता है। इसका सेवन कम मात्रा में किया जाना चाहिए।

4 of 5
आम में कैलोरी - फोटो : Istock
आम खाने को लेकर क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

आम विटामिन-सी और फाइबर के अच्छे स्रोत वाला फल माना जाता है, इसके नियमित सेवन के कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। पर अगर आप वजन घटाने के लिए प्रतिबंधित डाइट योजना का पालन कर रहे हैं तो इसमें आम की मात्रा कम रखना चाहिए। आम में वैसे तो कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ने का जोखिम रहता है। स्वाद में मीठे होने के कारण इनके अधिक सेवन से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने का भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एवोकाडो के फायदे - फोटो : istock
एवोकाडो का भी कम करना चाहिए सेवन?

वेट लॉस के लिए प्रयास कर रहे लोगों को केले, आम के साथ-साथ एवोकाडो का भी सेवन कम करने की सलाह दी जाती है। एवोकाडो में मौजूद पोषक तत्वों को वैसे तो हृदय रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है पर अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसका सेवन कम कर दें। एक मध्यम आकार के एवोकाडो में लगभग 240 कैलोरी और 13 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है ऐसे में अगर स्वास्थ्य लाभ के लिए इसका अधिक सेवन करते हैं तो वजन बढ़ने का जोखिम हो सकता है।

वजन कम करने के लिए आपको क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए, इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह ले लेनी चाहिए।



--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें