शरीर के संपूर्ण पोषण के लिए तमाम तरह के पोषक तत्वों के सेवन करने की आवश्यकता होती है। विटामिन-बी 12, ऐसा ही एक पोषक तत्व है जिसे शरीर के लिए बहुत आवश्यक माना जाता रहा है। विटामिन बी12 पानी में घुलनशील पोषक तत्व है जो मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने, लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और डीएनए के निर्माण में विशेष भूमिका निभाता है। अंडे, दूध, दही-पनीर, चिकन, ट्यूना जैसी मछलियों को इसका बेहतर स्रोत माना जाता है। चूंकि मांसाहार वाली चीजों में इस विटामिन की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में शाकाहारी लोगों में अक्सर इस आवश्यक पोषक तत्व की कमी पाई जाती है।
शरीर में विटामिन बी-12 की कमी के कारण कई तरह की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। सामान्यतौर पर ऐसे में लोगों को खून की कमी, थकान, सांस फूलने, याददाश्त और संतुलन संबंधी दिक्कतें हो सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में विटामिन बी-12 की कमी के शरीर के अन्य अंगों पर नजर आने वाले लक्षणों के बारे में जानते हैं।