फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Diabetes Day: इस तरीके से बस 30 मिनट में कम सकते हैं ब्लड शुगर, टाइप-2 डायबिटीज में बेहद फायदेमंद

Sun, 14 Nov 2021 06:17 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटीज कंट्रोल करने का तरीका - फोटो : iStock
डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। डायबिटीज को मुख्यरूप से दो प्रकार का माना जाता है, टाइप-1 और टाइप-2। टाइप-2 डायबिटीज को अपेक्षाकृत अधिक गंभीर होता है। यह ऐसी स्थिति को संदर्भित करता है जिसमें शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध या कम इंसुलिन के स्तर के कारण ब्लड शुगर का स्तर काफी बढ़ जाता है। ऐसे रोगियों को आहार में कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा को कम करने के साथ प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी जाती है। डॉक्टरों बताते हैं, डायबिटीज की दवाओं और इंसुलिन के इंजेक्शन के माध्यम से सिर्फ लक्षणों को कम किया जा सकता है, यही कारण है कि लोगों को इस समस्या से बचे रहने के लिए कुछ चीजों से परहेज की आवश्यकता होता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शुगर का स्तर बढ़ जाना कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है, इसे तुरंत नियंत्रित करना आवश्यक होता है। इसी से संबंधित नेचर जर्नल में छपी एक रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे खाद्य पदार्थ के बारे में बताया है जिससे बस 30 मिनट में शुगर के स्तर को कम करने का दावा किया जा रहा है। आइए इस बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज में सिरका के फायदे - फोटो : istock
सिरका से कम कर सकते हैं शुगर
जर्नल में छपी रिपोर्ट में अध्ययनकर्ता बताते हैं कि अक्सर चाइनीज और एशियाई भोजनों में प्रयोग किए जाने वाले सिरका का सेवन ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। शुगर के मरीजों पर किए गए अध्ययन में इसके बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं। इसके लिए शोधकर्ताओं ने डायबिटीज रोगियों के दो समूहों पर अध्ययन करके परिणाम जानने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 5
सिरके से कम होती है डायबिटीज की समस्या - फोटो : getty image
अध्ययन में क्या पता चला?
अध्ययन के लिए प्रतिभागियों को रातभर के उपवास के बाद एक समूह को 50 ग्राम कार्ब्स युक्त सफेद ब्रेड और तीन चौथाई हिस्सा सिरके का सप्लीमेंट दिया गया। उसी की तुलना में दूसरे समूह में कार्ब्स तो दिए गए लेकिन साथ में सिरका वाले सप्लीमेंट्स नहीं थे। आधे घंटे के बाद दोनों समूह के प्रतिभागियों के ग्लूकोज और इंसुलिन के स्तर की जांच की गई। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि सिरका दिए गए समूह वाले लोगों में 30-45 मिनट में ब्लड ग्लूकोज लेवल और 15-30 मिनट में इंसुलिन प्रतिक्रिया कम हो गई। 

4 of 5
डायबटीज नियंत्रण कैसे करें - फोटो : getty images
टाइप-2 डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें?
अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए आहार में सिरका को शामिल किया जा सकता है, हालांकि इसके लिए एक बार अपने डाक्टर से सलाह जरूर ले लें। इसके अलावा ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए विशेषज्ञ प्रति सप्ताह 2.5 घंटे व्यायाम या शारीरिक गतिविधि के साथ स्वस्थ आहार और वजन घटाने के उपाय करने की सलाह देते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज में वजन नियंत्रित रखना आवश्यक
वजन बढ़ने से रोकने के करें उपाय
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज रोगियों को ऐसी शारीरिक गतिविधियां करनी चाहिए जो सांस फूलने का एहसास कराती हों जैसे, तेज चलना या जॉगिंग, सीढ़ियां चढ़ना, घर के काम करने आदि। शारीरिक निष्क्रियता इस रोग के खतरे को और बढ़ा सकता है। अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक वजन घटाना, टाइप-2 मधुमेह को प्रबंधित करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। इसके अलावा लो-कार्ब डाइट का सेवन बढ़ाना चाहिए, यह न सिर्फ शरीर के वजन को नियंत्रित करती है साथ ही ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी इसे सहायक माना जाता है। 


----------------
स्रोत और संदर्भ
Vinegar reduces postprandial hyperglycaemia in patients with type II diabetes when added to a high, but not to a low, glycaemic index meal

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें