फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं विद्या बालन, घर में इन चीजों को नहीं कर पाती बर्दाश्त

Tue, 01 Jan 2019 01:04 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
vidya balan
अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में खास पहचान बनाने वाली विद्या बालन का आज 40वां जन्मदिन है। विद्या का नाम उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है जिन्हें अपनी फिल्मों को हिट कराने के लिए किसी अभिनेता की जरूरत नहीं पड़ती। क्या आप जानते हैं आपकी फेवरेट स्टार विद्या को सफाई बहुत ज्यादा पसंद है। उन्हें ऑब्सेसिव कंपलसिव डिसऑर्डर है। उन्हें अपने आस-पास जरा सी भी धूल दिख जाए तो वह तुुरंत उसे साफ करने में लग जाती हैं। इतना ही नहीं विद्या को घर में किसी का चप्पल पहनकर घूमना भी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता है। आइए जानते हैं क्या है ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर...
विज्ञापन

2 of 3
vidya balan - फोटो : Instagram
क्या होता है ऑब्सेसिव कंपलसिव डिसऑर्डर
ओसीडी एक मानसिक रोग है। इस बीमारी में लोगों की सोच में असामान्य बदलाव आता है। ये लोग हमेशा संशय में बने रहते हैं। इनके जेहन में बार-बार अनचाहे ख्याल आने लगते हैं। उनके मन में किसी बात को लेकर डर, शक या असमंजस का भाव रहता है। उन्हें किसी काम की धुन इस तरह सवार हो जाती है कि वह सनक बन जाती है। कई लोगों मे देखने को मिलता है कि वह एक ही काम को बार-बार करने लगते हैं जैसे हाथ धोना, चीजों को गिनना, किसी चीज को बार-बार चेक करना आदि। ये लेग किसी भी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा उसकी चिंता करने लगते हैं। कुल मिलाकर ऐसे लोगों का दिमाग किसी एक ख्याल या काम पर अटक सा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Vidya Balan
तरह तरह के ओसीडी
-कुछ लोगों को बार-बार सफाई करने की आदत होती है। ये लोग गंदगी से डरते हैं। इन लोगों को बार-बार सफाई और हाथ धोने का कंपल्शन होता है
-कई लोग बार-बार चीजों की जांच करते हैं। जैसे लाइट बंद की या नहीं, अलमारी लॉक है या नहीं आदि। ऐसे लोगों के मन में हमेशा डर बना रहता है
-ये लोग चीजों को बहुत संभालकर रखते हैं। इन्हें हर चीज को लेकर डर रहता है कि अगर इसे फेंक दिया तो अच्छा नहीं होगा। इस वजह से ये लोग बेकार की चीजों को भी बहुत संभालकर रखते हैं।
-कुछ लोग पाप से बहुत डरते हैं। ये हर समय यह सोचते रहते हैं कि अगर कुछ ठीक से नहीं किया तो उनके साथ बहुत बुरा होगा और वो सजा के भागी बन जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें