वैक्सीन की डोज में अंतराल
- फोटो : PTI
वैक्सीन की दूसरी डोज में देरी हो रही है, तो क्या यह असर करेगी?
डॉ रेड्डी कहते हैं कि कई स्थानों पर टीकों की कमी के कारण लोगों को तय समय पर दूसरी डोज नहीं मिल पा रही है। पर इस बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, ऐसा नहीं है कि टीकाकरण के लिए जो दिन निर्धारित हो, उसी ही दिन टीका लगवाना है। एक हफ्ते बाद भी अगर वैक्सीनेशन कराते हैं तो इसका असर कम नहीं होगा। इसलिए वैक्सीन के उपलब्ध होते ही टीकाकरण जरूर करा लें।
------
नोट: यह लेख ट्विटर हैंडल @
AIRNewsHindi पर डॉक्टरों द्वारा साझा की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।