एग्जाम स्ट्रेस
- फोटो : istock
परीक्षाओं का अनावश्यक दबाव नुकसानदायक
यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए, इस बारे में देश के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ सत्यकांत त्रिवेदी ने छात्रों और माता-पिता के लिए जरूरी टिप्स बताए हैं। अमर उजाला से बातचीत में डॉ सत्यकांत कहते हैं, परीक्षाओं के दौरान तनाव होना स्वाभाविक है, ये आपको बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है और ध्यान केंद्रित करने में भी मदद कर सकता है, लेकिन बहुत अधिक तनाव और परीक्षा को लेकर डर के कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
प्रदेश में परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। बच्चों पर अच्छे नंबर लाने, सामाजिक प्रतिष्ठा का दबाव होता है, पर असल में अत्यधिक तनाव की स्थिति बच्चों की मूल प्रदर्शन क्षमता को कम कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि न सिर्फ बच्चे, उनके माता-पिता भी कुछ बातों पर विशेष ध्यान रखें।