फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ-पैर में रहती है जकड़न और दर्द तो हो जाएं सावधान, इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं आप

Wed, 13 Feb 2019 12:02 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arthiritis
बदलती लाइफस्टाइल व गलत खान-पान के चलते अब युवाओं के भी जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है। जोड़ों में दर्द होने वाली बीमारी को अर्थराइटिस कहते हैं। अर्थराइटिस कई तरह के होते हैं। इस बीमारी में जोड़ों में दर्द होने के साथ-साथ जोड़ों को घुमाने, मोड़ने और हिलाने में काफी तकलीफ होती है। इस बीमारी में मरीज की आम जिंदगी काफी परेशानियों से भर जाती है। रोजमर्रा के कामों में बहुत तकलीफ होती है। आइए जानते हैं कितने प्रकार के होते हैं अर्थराइटिस।
विज्ञापन

2 of 5
arthiritis
सोराइटिक अर्थराइटिस
इस बीमारी का अगर सही समय पर इलाज न कराया जाए तो यह घातक और लाइलाज हो जाती है। अर्थराइटिस के दर्द का यह रूप सोराइसिस के साथ प्रकट होता है। इसके अलावा अर्थराइटिस में एक और तरह की बीमारी होती है जिसका नाम है ओस्टियोसोराइसिस। इस तरह का अर्थराइटिस आनुवांशिक हो सकता है। यह उम्र बीतने के साथ प्रकट होता है। यह मूख्यतः पीठ, कमर, घुटना और पांव को प्रभावित करता है। 
विज्ञापन

3 of 5
arthiritis
पोलिमायलगिया रूमेटिका
यह बीमारी 50 साल की उम्र को पार कर चुके लोगों को होती है। इस बीमारी के दौरान गर्दन, कंधा और कमर में असहनीय पीड़ा होती है और इन अंगों को घुमाने में कठिनाई होती है। अगर सही समय पर इस बीमारी का इलाज किया जाए तो इस बीमारी से निदान पाया जा सकता है। जबकि कई कारणों से इस बीमारी का इलाज संभव नहीं है। 

4 of 5
जोड़ों के दर्द के लिए आ गई 'करामाती दवा' - फोटो : getty
सिस्टेमिक लयूपस अर्थिमेटोसस
यह एक ऑटो इम्यून बीमारी है जो जोड़ों के अलावा शरीर के त्वचा और अन्य रोगों को प्रभावित करती है। यह बीमारी बच्चा पैदा करने वाली उम्र में महिलाओं को होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arthritis
अर्थराइटिस के लक्षण
जोड़ों में सूजन आ जाना व जोड़ों में दर्द रहना ये सब अर्थराइटिस के लक्षण हैं। इसके अलावा जोड़ों को घुमाने व मूव करने के दौरान परेशानी होना। साथ ही जोड़ों में भारीपन आ जाना भी अर्थराइटिस के लक्षण हैं। 

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें