फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: शुगर-कोलेस्ट्रॉल दोनों को कंट्रोल कर सकती है ये आसानी से उपलब्ध औषधि, आप करते हैं सेवन?

Sat, 09 Mar 2024 07:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शुगर को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : iStock
लाइफस्टाइल-आहार में गड़बड़ी के कारण इन दिनों जिन बीमारियों का खतरा सबसे अधिक देखा जा रहा है, डायबिटीज और हृदय रोग उनमें प्रमुख हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वयस्क हों या बुजुर्ग सभी को इन स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान देखा जा रहा है। ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने से डायबिटीज और ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हृदय रोगों की समस्या का जोखिम हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को इसे कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में कुछ प्रकार का बदलाव करके आप लाभ पा सकते हैं। स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन, नियमित व्यायाम, शुगर और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने में सहायक है। इसके अलावा कुछ प्रकार की औषधियों के सेवन से भी आप इसे नियंत्रित रख सकते हैं।

तुलसी की पत्तियों को डायबिटीज और हार्ट दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
तुलसी की पत्तियों के लाभ - फोटो : iStock
तुलसी की पत्तियों के लाभ

अध्ययनों से पता चलता है कि तुलसी की पत्तियों में रोगाणुरोधी (जीवाणुरोधी, एंटीवायरल, एंटिफंगल) और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। तुलसी की पत्तियां एडाप्टोजेन्स से भरपूर होती हैं जो आपके शरीर में तनाव के स्तर को कम करने में मदद करती हैं। यह आपके तंत्रिका तंत्र को आराम देने और रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में भी मददगार हैं। यह इंद्रियों को शांत करने के अलावा ब्लड शुगर के स्तर और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करने में सहायक मानी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज की समस्या और उपचार - फोटो : istock
ब्लड शुगर को रख सकते हैं कंट्रोल

अध्ययनकर्ताओं ने पाया तुलसी की पत्तियों का रोजाना सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखा जा सकता है। तुलसी मेटाबॉजिल्म वाले वयस्कों में फास्टिंग ग्लूकोज को कम करने में फायदेमंद हो सकती है। शुगर को बढ़ने से रोकने के साथ कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी इस औषधि के लाभ देखे गए हैं। ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने से हार्ट की दिक्कतों को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

4 of 5
कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : Pixabay
कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल

आयुर्वेदिक चिकित्सा में सबसे प्रचीन और प्रभावी औषधीय पौधों में तुलसी का विशेष स्थान है। इसमें एडाप्टोजेन पाया जाता है जो हृदय रोग, मधुमेह, सूजन संबंधी बीमारियों को करने के साथ  प्रतिरक्षा विकारों से भी बचाती है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल रहने से धमनियों में रक्त का प्रवाह ठीक बना रहता है जिससे हृदय पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति को हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याओं का भी कारक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इम्युनिटी को कैसे मजबूत करें? - फोटो : Pixabay
इससे प्रतिरक्षा प्रणाली भी होती है मजबूत

तुलसी की पत्तियों का सेवन आपकी इम्युनिटी के लिए भी बहुत लाभाकारी हो सकता है। तुलसी में विटामिन-सी और जिंक भरपूर मात्रा में होता है। यह पोषक तत्व प्राकृतिक रूप से प्रतिरक्षा बूस्टर के रूप में कार्य करते हैं और संक्रमण को दूर रखने में सहायक हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल भी गुण होता है जो हमें कई तरह के संक्रमणों से बचाने में सहायक है।



--------------
स्रोत और संदर्भ
Holybasil (tulsi) lowers fasting glucose and improves lipid profile in adults with metabolic disease


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें