फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी से भी खतरनाक हैं 15 बीमारियां, हर साल होती है करोड़ों लोगों की मौत: रिपोर्ट

Sun, 04 Oct 2020 01:09 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हर साल करोड़ों लोगों की मौत बीमारियों से होती है - फोटो : Amar Ujala
कोरोना महामारी के संक्रमण से पूरी दुनिया त्रस्त है। पिछले करीब 10 महीने से लोग कोरोना का दंश झेल रहे हैं। न केवल ब्राजील जैसे कम आय वाले देश स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव होने के कारण जानमाल का नुकसान झेल रहे हैं, बल्कि ब्रिटेन और अमेरिका जैसे संभ्रांत देशों को भी इस महामारी ने बहुत बुरी तरह प्रभावित किया है। कोरोना महामारी के आगे अविकसित और विकासशील देशों के साथ विकसित देशों का भी हाल बुरा है। करीब 100 वर्ष पूर्व स्पेनिश फ्लू ने भी दुनियाभर के कई देशों को बुरी तरह प्रभावित किया था। कोरोना महामारी तो खतरनाक है ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे भी खतरनाक कई ऐसी बीमारियां हैं, जो हर साल करोड़ों लोगों की जान ले रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Coronavirus - फोटो : iStock
कोरोना महामारी की ही तरह कई और बीमारियां भी हैं, जिनसे हर साल करोड़ों लोगों की मौतें हो रही हैं। मेडिकल जर्नल द लैंसेट के एक अध्ययन से इस बाम का खुलासा हुआ है कि कोरोना की ही तरह 15 और बीमारियां हैं, जो जानलेवा हैं। ये बीमारियां कई मामलों में तो कोरोना से भी खतरनाक हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Coronavirus - फोटो : Pexels
मालूम हो कि कोरोना संक्रमण का आंकड़ा दुनियाभर में 1.47 करोड़ पार कर चुका है, जबकि इसकी वजह से अबतक 10 लाख से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। इस महामारी से सबसे ज्यादा वैसे लोग प्रभावित हुए हैं, जो नॉन-कोविड रोगी हैं, यानी उन्हें पहले से ही ब्लडप्रेशर, शुगर, हाइपरटेंशन, हृदय रोग या अन्य तरह की बीमारियां हैं। कोरोना काल में उनमें पहले से मौजूद बीमारियों का भी इलाज प्रभावित हुआ है। 

4 of 6
Cancer - फोटो : सोशल मीडिया
लैसेंट के अध्ययन के मुताबिक, कोरोना जैसी खतरनाक गंभीर बीमारियों में हृदय रोग, कैंसर, वृक्क रोग, ट्यूबरक्लोसिस(टीबी) समेत कई अन्य बीमारियां भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, केवल हृदय रोग से हर साल 1.78 करोड़ लोगों की मौत हो रही है। कैंसर से हर साल 96 लाख लोग, जबकि रिनल डिजीज यानी वृक्क रोगों से 12 लाख और ट्यूबरक्लोसिस से 11 लाख लोगों की मौत होती है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इन बीमारियों से हर साल 4.43 करोड लोगों की जान जा रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तीन माह में 2.8 करोड़ सर्जरी टाली गईं
चिंता केवल यहीं तक नहीं है, बल्कि कोरोना काल में बुरी स्थिति यह है कि कई देशों में इन बीमारियों को लेकर चिकित्सीय सुविधा काफी प्रभावित हुई। कई देश ऐसे है जहां ये सुविधाएं पहले से ही बदहाल थीं। आपको जानकर आश्चर्य हो सकता है कि कोरोना महामारी काल के पहले तीन महीनों में दुनिया भर में 2.84 करोड़ सर्जरी स्थगित करनी पड़ी। प्रभावित देशों में भारत भी शामिल है, जहां 5.8 लाख सर्जरी टाली गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना महामारी काल में पूर्व से चल रहे कई टीकाकरण अभियान भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भारत में भी लाखों बच्चों को समय पर टीका नहीं लगाया जा सका है। बच्चों के लिए मार्च में चलने वाला सघन टीकाकरण अभियान बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक बाद में टीकाकरण कार्यक्रम को पहले की तरह जारी रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें