फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा होने के बावजूद नहीं छूट रही तंबाकू की लत, महिलाएं हो रहीं सबसे ज्यादा प्रभावित

Fri, 31 May 2019 11:48 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है' साफ अक्षरों में तंबाकू की पैकिंग पर लिखे होने के बावजूद आप में से कितने लोगों ने इस बात को गंभीरता से लिया है। अगर आपको भी इसकी लत है तो आप खुद अपने जीवन को आड़े हाथ ले रहे हैं। तंबाकू न सिर्फ व्यक्ति का स्वास्थ खराब करता है बल्कि उसके दिमाग को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। तंबाकू से लाखों लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। लोगों को तंबाकू के प्रति सचेत करने के लिए पूरी दुनिया में आज कई अभियान भी चलाये जा रहे हैं। हालात ये हैं कि जानलेवा तंबाकू से पुरुषों से ज्यादा महिलाएं प्रभावित हैं। 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
अमेरिका में हुए एक शोध की माने तो तंबाकू की वजह से अमेरिकी औरतों को फेफड़ों के केंसर से ज्यादा जूझते हुए देखा गया है। जबकि थोड़े समय पहले तक यह बीमारी पुरूषों में अधिक देखी जाती रही है। यह रिसर्च अमेरिकन कैंसर सोसायटी और राष्ट्रीय कैंसर संस्थान द्वारा की गई थी। जिसे न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ़ मेडिसिन में प्रकाशित किया गया। तंबाकू में कैंसर पैदा करने वाले तत्व निकोटीन , नाइट्रोसामाइंस, बंजोपाइरींस, आर्सेनिक और क्रोमियम अत्यधिक मात्रा में पाए जाते हैं जिनमें निकोटिन, कैडियम और कार्बनमोनो ऑक्साइड स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।


 
विज्ञापन

3 of 5
धूम्रपान से होने वाली बीमारियों के लक्षण
-सांस लेन में दिक्कत होना ।
-भूख ना लगना।
-हमेशा थकान, नींद की कमी और तनाव महसूस होना ।
-गले संबंधी समस्याएं या फिर लंबे समय तक खांसी रहना या फिर खांसी में खून का निकलना।

 

4 of 5
धूम्रपान से बचने के उपाय
-धूम्रपान से बचने के लिए जरूरी है कि सबसे पहले अपनी विल पॉवर मजबूत की जाए। 
-इसके अलावा चिकित्सीय विधियों को अपानाया जा सकता है।
-नशामुक्त केंद्र पर जाकर इलाज कराया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
-ध्रूमपान छोड़ने के लिए च्यूइंगम, स्प्रे और इनहेलर जैसी चीजों का सेवन किया जा सकता है।
-समय रहते डॉक्टर्स की सलाह लेकर तुरंत इलाज शुरू करवाया जा सकता है।
-रेशेदार यानी फाइबर युक्त आहार पर्याप्त मात्रा में लेना चाहिए।
-अपने आपको तनाव से दूर रख अधिक से अधिक व्यस्त रहना चाहिए।
नोटः ज्यादा जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें   https://treeoflife.amarujala.com 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें