प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by
Ms. Priya Pandey
इन दिनों देश के ज्यादातर राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक, हर जगह झमाझम बारिश हो रही है। जहां एक तरफ इस जोरदार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलती है, तो वहीं दूसरी तरफ डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी होने का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। यही नहीं, डेंगू के साथ ही चिकनगुनिया और मलेरिया फैलने का डर भी बना रहता है। इसलिए जरूरी है कि इस बरसात के मौसम में खुद का और परिवार का ध्यान रखा जाए। वहीं, डेंगू होने पर व्यक्ति की प्लेटलेट्स काफी तेजी से गिरने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए पौष्टिक आहार लिया जाए। तो चलिए बताते हैं कि आप डेंगू के दौरान क्या खा सकते हैं, जिससे आपकी प्लेटलेट्स भी बढ़ने में मदद मिल सके।