पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 27 हजार से अधिक नए संक्रमित मरीज मिले हैं। हालांकि केरल में संक्रमण अभी भी चिंता का सबब बना हुआ है। वहां रोजाना 25 हजार से अधिक नए मरीज सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यहां कोरोना का डेल्टा वैरिएंट लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि देश में टीकाकरण अभियान तेज करने से संक्रमण के मामलों में भी कमी आ रही है। इस अभियान के तहत देश में अब तक 74 करोड़ 38 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। चूंकि ये टीके संक्रमण से 100 फीसदी तो बचा नहीं सकते हैं, लेकिन गंभीर रूप से बीमार होने से जरूर बचा सकते हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...