फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: हमेशा खुश रहने का ये है सबसे आसान तरीका, शारीरिक-मानसिक समस्याएं होंगी दूर

Thu, 23 Sep 2021 11:52 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
खुश रहने का तरीक - फोटो : istock
जीवन में हमेशा खुश रहना हर किसी की चाहत होती है, पर क्या आपकी यह कोशिश पूरी हो पा रही है? क्या आप खुश हैं? अगर नहीं तो वैज्ञानिकों ने इसका सबसे आसान तरीका ढूंढ निकाला है। शोधकर्ताओं की एक टीम ने अपने हालिया अध्ययन में खुश रहने के सबसे आसान तरीके के बारे में बताया है। 'जर्नल ऑफ हैप्पीनेस स्टडीज' में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक यदि आप भी हमेशा खुश रहना चाहते हैं तो जीवनशैली में कुछ बदलाव इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। अध्ययन में वैज्ञानिकों का कहना है कि नियमित व्यायाम के साथ आहार में फल और सब्जियों का सेवन आपकी  खुशी के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है। ऐसे में जो लोग अक्सर दुखी महसूस करते रहते हैं उनके लिए यह उपाय सबसे फायदेमंद हो सकता है।

यह अपनी तरह का पहला शोध है जिसमें बताया गया है कि किस तरह से फलों और सब्जियों के सेवन के साथ व्यायाम करने से इंसान खुश रह सकता है। अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि हाल के वर्षों में लोगों की जीवनशैली में कई तरह के नकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं जो सेहत की गड़बड़ी के साथ शरीर में उन हार्मोन के स्राव को प्रभावित करते हैं, जो आपको खुश रखने में सहायक हैं। आइए इस अध्ययन के बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खुश रहने वाले कारकों के बारे में अध्ययन
डॉ एडेलिना ग्स्च्वांडटनर (केंट स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स विश्वविद्यालय), डॉ सारा ज्वेल और प्रोफेसर उमा कंभमपति (रीडिंग स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स) ने अपने इस विशेष अध्ययन में इंसानों को खुश रखने वाले कारकों के बारे में जानने की कोशिश की। शोधकर्ताओं ने पाया कि जीवनशैली में स्वस्थ तरीकों को शामिल करना बहुत आवश्यक होता है। चूंकि मौजूदा समय में लोग इससे काफी दूर होते जा रहे हैं, यही कारण है कि आजकल लोगों के लिए खुश रहना कठिन हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
जीवनशैली में सुधार की आवश्यकता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
व्यायाम और खान-पान दोनों आवश्यक
शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि पुरुष अधिक व्यायाम करते हैं, और महिलाएं अधिक फल और सब्जियां खाती हैं। हालांकि दोनों में खुश रखने वाले एक-एक महत्वपूर्ण उपायों की कमी है। पुरुषों को व्यायाम के साथ खान-पान पर, साथ ही महिलाओं को खान-पान के साथ व्यायाम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि हम सभी जानते हैं कि जीवनशैली में गड़बड़ी से जुड़ी बीमारियां मौजूदा समय में दुनियाभर में मृत्यु दर बढ़ने के प्रमुख कारणों में से एक है। तमाम तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए सभी लोगों को व्यायाम के साथ खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

4 of 5
खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
क्या कहते हैं शोधकर्ता?
डॉ एडेलिना ग्स्च्वांडटनर कहती हैं, अध्ययन से पता चलता है कि जिन लोगों की जीवनशैली स्वस्थ है उन्हें बीमारियों का कम खतरा होता है, यह स्वाभाविक रूप से आपको खुश रखने में भी सहायक है। व्यायाम करने से मस्तिष्क में सेरोटोनिन हार्मोन का स्राव बढ़ता है जो आपको खुश महसूस कराने के लिए आवश्यक है, इसके अलावा रोजाना फलों और सब्जियों का सेवन करना स्वस्थ रहने में मदद करता है। यही कारण है कि लोगों को जीवनशैली में फलों और सब्जियों के सेवन के साथ व्यायाम करने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुश रहने के लिए जीवनशैली को रखें बेहतर - फोटो : istock
क्या है अध्ययन का निष्कर्ष?
प्रोफेसर कंभमपति कहती हैं, हाल के वर्षों में स्वस्थ जीवनशैली के विकल्पों में  बड़ा बदलाव आया है। यही कारण है कि लोग पहले ज्यादा खुश रहते थे, जो समय के साथ कम होता गया है। फल और सब्जियों के सेवन के साथ व्यायाम करने से न सिर्फ खुशी बढ़ सकती है, साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद आवश्यक है। हमें इस जरूरत को समझना होगा, हमें यह भी जानना होगा कि जिस तरह से लोगों की मौजूदा गड़बड़ जीवनशैली है, यह भविष्य के लिए कई प्रकार की समस्याओं का जन्म दे सकती है। इसमें अभी से सुधार की आवश्यकता है। 


-------------
स्रोत और संदर्भ: 
Consuming fruit and vegetables and exercising can make you happier

अस्वीकरण नोट: यह लेख 'जर्नल ऑफ हैप्पीनेस स्टडीज' में प्रकाशित अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें