हममें से अधिकांश लोगों के दिन की शुरुआत होती है एक कप चाय या कॉफी से। हालांकि देश में ज्यादातर लोग चाय के मुरीद हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में कॉफी को पसंद करने वालों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। इसे केवल सुबह की शुरुआत नहीं बल्कि शाम की थकान उतारने और रात को डिनर को पूर्णता देने के लिहाज से भी बहुत पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा आजकल बाजार में उपलब्ध कॉफी कर ढेर सारे फ्लेवर्स और प्रकार भी लोगों को लुभा रहे हैं। लेकिन इससे भी बड़ी चीज है हेल्थ के साथ इसका जुड़ना। चूंकि आजकल हेल्थ और फिटनेस को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। इसलिए इस तरह के ड्रिंक के स्वरूप में भी परिवर्तन आया है। अब लोग चाय या कॉफी में हेल्दी इंग्रेडिएंट्स पर भी गौर करते हैं। ग्रीन कॉफी का ट्रेंड इसी की एक कड़ी है। आजकल बड़ी मात्रा में लोग इसका सेवन चाय और अन्य ड्रिंक्स की जगह कर रहे हैं। जानिए इस अमेजिंग ड्रिंक के फायदे।