प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
क्या है पेट्स की एलर्जी ?
डॉग्स या कैट्स से होने वाली एलर्जी दो तरह की हो सकती है। पहली जिसमें व्यक्ति को किसी विशेष ब्रीड से एलर्जी की अधिक आशंका हो और दूसरी जिसमें किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार के पेट से एलर्जी हो सकती हो। असल में यहाँ सारा मामला आपके इम्यून सिस्टम से जुड़ा होता है। आमतौर पर हमारे इम्यून सिस्टम का काम होता है किसी भी फॉरेन बॉडी (घातक बाहरी तत्व) के शरीर तक पहुंचने के बाद उसे ढूंढकर उससे लड़ना और उसे हराना। इनमें बैक्टीरिया और वायरस जैसे घातक हमलावर शामिल हैं। जिन लोगों में पेट्स से एलर्जी होती है उनका इम्यून सिस्टम ओवर सेंसेटिव यानी अति संवेदनशील होता है। यह जानवरों के यूरीन (मूत्र), लार या स्किन की डेड सेल्स में मौजूद साधारण प्रोटीन के विरुद्ध भी प्रतिक्रिया दे सकता है और इसके लक्षण सामने आने लगते हैं।
स्थिति इसलिए भी मुश्किल हो जाती है क्योंकि एलर्जी पैदा करने वाले ये पेट एलर्जेंस घर में कई जगहों पर चिपके रह सकते हैं। जैसे फर्नीचर, पर्दे, दीवारों, फर्श, कपड़ों आदि पर लंबे समय तक चिपके रह सकते हैं और इनके सम्पर्क में आने से एलर्जी ट्रिगर हो सकती है।