सोने का वातावरण भी अनुकूल होना जरूरी है। जब आप बच्चे को अलग सुलाने के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे पहले उसके कमरे पर ध्यान दें। उसके कमरे का इंटीरियर, परदे का रंग, उसकी बेडशीट, सबकुछ बच्चे की पसंद का होना चाहिए। इससे बच्चा जुड़ाव महसूस करेगा जो उसके लिए अनुकूल होगा। बच्चे को जो भी चीज पसंद हो वह उसके कमरे में सजाएं। बच्चे को यह लगना चाहिए की उसका कमरे उसके हिसाब से सजाया गया है और उसका कमरा है।