महिलाओं में थायरॉइड की समस्या का जोखिम
- फोटो : iStock
थायरॉइड में समस्या के दुष्प्रभाव
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, थायरॉइड हार्मोन के स्तर में कमी की समस्या जिसे हाइपोथायरायडिज्म के नाम से भी जाना जाता है, इसके कारण ओव्यूलेशन, अंडों के रिलीज होने की दिक्कत बढ़ने का खतरा हो सकता है। अगर लंबे समय तक थायरॉइड हार्मोन में कमी की दिक्कत बनी रहती है तो इसके कारण प्रजनन विकारों का भी खतरा हो सकता है। इसके अलावा हाइपोथायरायडिज्म के कुछ अंतर्निहित कारण जैसे कि कुछ ऑटोइम्यून या पिट्यूटरी विकारों के कारण भी प्रजनन क्षमता में कमी आ सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, थायरॉइड ग्रंथि को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दिनचर्या में कुछ बदलाव करने से लाभ मिल सकता है।