फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थायरॉइड की समस्या: महिलाओं को होता है ज्यादा खतरा, जानिए बचाव के लिए क्या खाएं-क्या नहीं?

Tue, 03 Aug 2021 06:50 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
थाइरॉइड की समस्याओं से कैसे करें बचाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
हाल के दशकों में दुनियाभर में थायरॉइड की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। थायरॉइड, गर्दन के सामने की ओर निचले हिस्से में स्थित छोटी सी ग्रंथि होती है। थायरॉइड हार्मोन के असामान्य उत्पादन या कमी के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। थायराइड हार्मोन के अधिक उत्पादन के कारण हाइपरथायरायडिज्म, जबकि इसकी कमी के कारण हाइपोथायरायडिज्म का खतरा अधिक हो जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक पुरुषों की तुलना में महिलाओं को थायरॉइड की समस्या का खतरा अधिक हो सकता है।
थाइरॉइड की समस्या के कारण लोगों को कमजोरी, शरीर में कंपकंपी, दस्त, वजन घट जाने, अनिद्रा और दिल की धड़कनों में अनियमितता की दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक खानपान और जीवनशैली में परिवर्तन करके इस तरह की समस्याओं को कम किया जा सकता है। आइए इसी से संबंधित आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि थाइरॉइड की समस्या से बचाव के लिए लोगों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
विज्ञापन

2 of 5
अंडे और मछलियां खाना फायदेमंद (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
अंडे और मछलियां हो सकती हैं फायदेमंद
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हाइपोथायरायडिज्म के शिकार लोगों के लिए अंडे और मछलियों का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। अंडे की जर्दी में आयोडीन और सेलेनियम जबकि सफेद हिस्से को प्रोटीन से भरपूर पाया जाता है। इसके अलावा कई तरह के मांस और सैल्मन, ट्यूना समेत सभी समुद्री भोजन ऐसे रोगियों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। थाइरॉइड की कमी को पूरी करने में यह काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नट्स का सेवन करना काफी फायदेमंद - फोटो : Social media
सूखे मेवे हो सकते हैं फायदेमंद
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक थाइरॉइड विकारों से परेशान लोगों को लिए मेवे और बीज का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। सूखे मेवे में अधिक मात्रा में सेलेनियम पाया जाता है, जो थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करने में मदद करता है। इसलिए सेलेनियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसे अखरोट, सूरजमुखी के बीज आदि का सेवन करें। लेकिन ध्यान रखें कि एक दिन में 2-3 सूखे मेवे से ज्यादा न खाएं, क्योंकि ये थायरॉयड की समस्या को बढ़ा सकते हैं। 

4 of 5
कई तरह की दालों का सेवन हो सकता है फायदेमंद - फोटो : Pixabay
थाइरॉइड विकारों में क्या खाएं
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को थाइरॉइड की कमी की समस्या हो उन्हें प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक करना चाहिए। ऐसे रोगियों के लिए मूंग की दाल, मोठ दाल, चना, राजमा, अंडा, चिकन और मछली आदि प्रोटीन के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। वहीं जिन लोगों को बढ़े हुए थाइरॉइड की समस्या (हाइपरथायरॉयडिज्म) हो उनके लिए डेयरी उत्पाद (दूध, दही, पनीर) फायदेमंद माने जाते हैं। फूल गोभी और ब्रोकली जैसी सब्जियां थायरॉयड हार्मोन्स के उत्पादन को कम करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जंक फूड खाने से करें परहेज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
थाइरॉइड विकार वाले लोगों को क्या नहीं खाना चाहिए
अगर आप हाइपरथायरॉयडिज्म की समस्या से पीड़ित हैं, तो भोजन से पहले पानी या कोई भी ड्रिंक लेने से बचें। इसके अलावा जंक फूड से भी परहेज करें, क्योंकि ये वजन बढ़ा सकते हैं और इसके साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं (जैसे कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, ब्लड प्रेशर बढ़ना, मोटापा और हृदय संबंधी समस्या) भी पैदा हो जाती हैं। थाइरॉइड हार्मोन की अधिकता में रोगियों को आहार के साथ-साथ व्यायाम पर भी ध्यान देना चाहिए।


--------------------
नोट: यह लेख आहार और पोषण विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। थाइरॉइड विकार में किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें