कांटा होता तो बहुत छोटा है, लेकिन चुभने पर बहुत तेज दर्द होता है। जिस जगह पर कांटा या फांस चुभती है, जब तक कांटा न निकले उस जगह पर चुभन होती रहती है। बागवानी करते समय या कोई और काम करते समय हमें कभी हाथ या पैर में कांटा चुभ जाता है। इसलिए बागवानी का काम करते समय या नंगे पैर टहलते समय ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा समय तक कांटे के न निकलने से संक्रमण हो सकता है। कांटे को निकालने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं जिससे आप कांटे को आसानी से निकाल सकते हैं।