फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Suicide Prevention Day 2020: इन खूबसूरत संदेशों से समझिए कितनी अनमोल है जिंदगी

Thu, 10 Sep 2020 12:31 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
जीवन के अनमोल विचार - फोटो : Pixabay/Amarujala
दुनियाभर में आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसकी रोकथाम जरूरी है। इसलिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 10 सितंबर को 'विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस' मनाया जाता है। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रवि राणा बताते हैं कि आत्महत्या को रोका जा सकता है। इसके पीछे मनोवैज्ञानिक, सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक और व्यक्तिगत कारण होते हैं। इसलिए जिंदगी के प्रति संतुलित नजरिया रखें। अच्छा और बुरा दोनों ही जिंदगी के पहलू हैं। अपनी गलतियों से सीखें और नकारात्मक सोच को जरिया न बनाएं। आइए जीवन से जुड़े कुछ अनमोल विचारों को जानते हैं, जो जीवन की खूबसूरती बताते हैं और साथ ही जीवन जीने की और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। 
विज्ञापन

2 of 12
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2020 पर जीवन के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
जीवन मूल्यवान है 
धन दौलत नहीं 
इसलिए जीवन का हमेशा आदर करो। 
विज्ञापन

3 of 12
जीवन के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
किसी भी कार्य में जल्दबाजी मत करो 
जल्दबाजी आपको भटकाव की ओर ले जाएगी
भटकने से अच्छा है कि थोड़ा रूको
समझो और फिर चलो। 

4 of 12
जीवन के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
जिंदगी में एक दूसरे के जैसा होना आवश्यक नहीं है 
बल्कि एक दूसरे के लिए होना आवश्यक है। 
मनुष्य यदि अपनी इच्छाओं को घटाकर देखे 
तो खुशियों का संसार नजर आएगा।
 
विज्ञापन

5 of 12
जीवन के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
जीवन हमेशा जीने के लिए होता है
काटने के लिए नहीं
मानव जीवन एक अनमोल अवसर है
इसलिए इसे खूब जिओ। 
विज्ञापन

6 of 12
जीवन के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
जीवन की गाड़ी में गति के साथ-साथ 
संयम भी आवश्यक है
वरना दुर्घटना निश्चित है। 
विज्ञापन

7 of 12
जीवन के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
जीवन का विकास सुख और दुख
दोनों से होता है 
यदि मनुष्य को जीवन में केवल 
लाभ ही प्राप्त होता रहे तो 
उसका अहंकार बढ़ जाता है। 

8 of 12
जीवन के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
जीवन एक नाटक है
अपनी भूमिका अदा करें
जीवन एक चुनौती है, सामना करें
जीवन एक गति है, गतिशील रहें
जीवन एक पहेली है, हल करें 
जीवन एक संघर्ष है, सामना करें। 

9 of 12
जीवन के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
जीवन का सबसे बड़ा मूलमंत्र यही है कि
परिस्थितियों को नहीं बल्कि मन की स्थिति को 
बदलने का प्रयास करना चाहिए।  

10 of 12
जीवन के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
अपने जीवन का आनंद लेने के लिए आपको 
जो सबसे आवश्यक चीज चाहिए 
वह है- खुश रहना 
बस यही मायने रखता है। 

11 of 12
जीवन के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
जीवन से दूर रहकर आप शांति नहीं पा सकते
जिंदगी बहुत ही खुबसूरत है
इसे भरपूर जिएं और खुशी से जिएं। 
विज्ञापन

12 of 12
जीवन के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
शिकवे तो सभी को हैं
जिंदगी से साहब
पर जो मौज से जीना चाहते हैं
वो शिकायत नहीं करते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें