Superfoods For Summer: मई महीने की शुरुआत हो चुकी है और हर गुजरते दिन के साथ गर्मी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। इस मौसम में अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखना और बढ़ते तापमान के कारण होने वाली पेट की समस्याओं से बचना सबसे बड़ी चुनौती होती है। अक्सर कुछ लोगों को इस मौसम में तेज धूप और पसीने के कारण शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन, थकान, सिरदर्द और पाचन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स के मुताबिक सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि हमें अपनी डाइट में ऐसे आहार शामिल करना चाहिए जो शरीर को अंदर से ठंडक दें और हाइड्रेशन बनाए रखे।
अच्छी बात यह है कि प्रकृति ने हमें कुछ ऐसे शानदार विकल्प दिए हैं जिन्हें गर्मी के मौसम में खाकर आप डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। कई बार इन्हें सुपरफूड्स के नाम से भी जाना जाता है। आइए इस लेख में ऐसे ही तीन सुपरफूड्स के बारे में जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करके डिहाइड्रेशन जैसी समस्या को दूर कर सकते हैं।