फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए खाली पेट करिए एलोवेरा जूस का सेवन, गर्मी के कारण होने वाले दिक्कतों से मिलेगी राहत

Mon, 05 May 2025 01:07 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aloe Vera for Summer: गर्मी के मौसम अक्सर लोग पेट संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में आपके लिए एलोवेरा वॉटर सबसे अच्छा विकल्प है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।  
विज्ञापन
1 of 5
एलोवेरा - फोटो : freepik
Aloe Vera for Summer: गर्मियां आते ही शरीर को हाइड्रेटेड रखना और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। तेज धूप, पसीना और गर्मी के कारण पेट की समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी और अपच आम हो जाती हैं। ऐसे में आपके लिए एलोवेरा, न केवल त्वचा के लिए बल्कि पेट और मेटाबॉलिज्म के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

एलोवेरा वॉटर, जो एलोवेरा जेल से तैयार किया जाता है, गर्मियों में पेट को ठंडक देने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का एक आसान और प्रभावी तरीका है। आइए इस लेख में जानते हैं कि गर्मियों में एलोवेरा वॉटर का कब और कैसे सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
एलोवेरा के फायदे - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा वाटर के फायदे
अक्सर लोगों को गर्मियों में डिहाइड्रेशन और गर्मी के कारण पेट में जलन या भारीपन की शिकायत होती है। एलोवेरा में विटामिन, मिनरल्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट और पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसलिए एलोवेरा वॉटर आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिसमें मौजूद एंजाइम और फाइबर पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें-  Health Tips: यूरिक एसिड बढ़ने का सता रहा है डर? शुरू कर दीजिए ये उपाय, दूर रहेगा खतरा
 
विज्ञापन

3 of 5
एलोवेरा के फायदे - फोटो : Freepik.com
कब करना चाहिए एलोवेरा वॉटर का सेवन?
एलोवेरा वॉटर का सेवन करने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट है। सुबह खाली पेट एलोवेरा वॉटर का सेवन करने से इसके पोषक तत्व शरीर में बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब होते हैं। यह पाचन तंत्र को साफ करने और शरीर को दिन भर हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें-  Arthritis: बुजुर्ग ही नहीं अब बच्चों में भी बढ़ रहे हैं गठिया के मामले, क्या है इसकी वजह? डॉक्टर्स ने बताया

4 of 5
एलोवेरा के फायदे - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा वॉटर मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी कारगर है। इसमें मौजूद कंपाउंड, जैसे पॉलीसैकेराइड्स, शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाते हैं और मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। इसके अलावा, एलोवेरा का तासीर ठंडा होता है, जो शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे गर्मियों में आपको राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलोवेरा के फायदे - फोटो : Freepik.com
उपयोग की मात्रा और सावधानियां
एलोवेरा वॉटर का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना 30-50 मिलीलीटर (2-3 चम्मच) एलोवेरा जेल एक व्यक्ति के लिए पर्याप्त होता है। अधिक मात्रा में सेवन से दस्त, पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और पुरानी बीमारियों (जैसे डायबिटीज, किडनी रोग) से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें