कभी न कभी आपके साथ भी जरूर हुआ होगा कि आप सोकर उठे हो तो आपके गर्दन में अचानक ही तेज दर्द होने लगा। कई बार ये गलत तरीके से तकिया लेकर सोने की वजह से भी हो जाता है। एक बार गर्दन में मोच आ जाए तो पूरा दिन असुविधा सी रहती है। कुछ ऐसे आसान सी कसरत भी हैं, जो आपको इस दर्द से राहत दिलवाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
2 of 5
सबसे पहले पैरों के बीच हल्का सा गैप रखते हुए कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं। अपने दाएं हाथ को सिर के पिछले हिस्से पर रखें और हल्का सा दवाब बनाते हुए सिर को चारों दिशाओं में धीरे धीरे घुमाएं।
विज्ञापन
3 of 5
एक दो मिनट का ब्रेक देकर अब एंटी क्लॉकवाइज घुमाएं। इस प्रक्रिया को चार से पांच बार जरूर करें। आपको ध्यान रखना होगा कि गर्दन पर ज्यादा स्ट्रेस नहीं पड़ना चाहिए।
4 of 5
इसके अलावा कंधों की एक्सरसाइज करने से भी आपको इस दर्द से राहत मिल सकती है। इस एक्सरसाइज के लिए पैरों के बीच हल्का सा गैप रखते हुए कुर्सी पर सीधा बैठ जाएं और अपने दोनों हाथों की उंगुलियों को कंधे पर रखें।