अगर आप कार्यस्थल पर थोड़े-थोड़े समय में कुछ-न-कुछ खाती रहते हैं, तो आपको थोड़ा सावधान होने की आवश्यकता है। डच ऑर्गेनिक फूड मेकर कैलो द्वारा कराए गए एक सर्वे में यह पाया गया कि जो महिलाएं कार्यस्थल पर हल्का, मगर कुछ-न-कुछ खाती रहती हैं, वे प्रत्येक वर्ष लगभग एक लाख कैलोरी अतिरिक्त ऊर्जा का उपभोग करती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह लगभग 50 दिन की खाने की कैलोरी के बराबर है।
पढ़ें-इन तरीकों से बनाएं दूध को 10 गुना ज्यादा सेहतमंद, होंगे ये फायदे
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
शोध की बात पर आहार विशेषज्ञ कहते हैं कि प्रत्येक दिन 500 अतिरिक्त ऊर्जा की खपत हफ्ते में आधा किलो वजन बढ़ने का कारण हो सकती है। इसलिए खान-पीने की कुछ सामग्री महिलाओं को कार्यस्थल पर नहीं खाना चाहिए जैसे- कार्यस्थल पर बिस्किट खाना। बिस्किट खाना भले ही अच्छा लगता है, लेकिन एक चॉकलेट वाले बिस्कुट में 100 कैलोरी ऊर्जा और 3-4 ग्राम फैट पाया जाता है। बावजूद इसके हम चॉकलेट के बिस्किट खाते रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
इसी तरह अगर आप रोजाना ब्लैक कॉफी या चाय से अलग मिल्की कॉफी में लेती हैं, तो एक छोटे से कप में कम-से-कम 80-100 कैलोरी ऊर्जा होती है और यह एक दिन के अतिरिक्त भोजन के बराबर होती है। अगर आप दिन में दो-तीन मिल्की कॉफी पीती हैं, तो आपका वजन बढ़ सकता है।
4 of 5
केक का नाम सुनते ही मुंह पानी आ जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि एक सादा केक में 10-12 ग्राम फैट और 300 से 400 कैलोरी ऊर्जा होती है। यदि आप कार्यस्थल पर केक खाती रहती हैं, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। कुछ महिलाएं थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सब तरह के ड्राई फ्रूट्स को अपने साथ रख लेती हैं, ताकि थोड़ी देर में उन्हें खाती रहें।
ड्राई फ्रूट्स या नट्स में 100 कैलोरी होती है। इतनी कैलोरी रोज लेना सेहत के लिए हानिकारक है। जब हम इस तरह से थोड़े-थोड़े समय में बादाम या अन्य ड्राई फ्रूट्स खाते रहते हैं, तब वजन बढ़ने का खतरा और भी ज्यादा रहता है।